बदलते मौसम में बदलाव और नमी की वजह से कई लोगों को एलर्जी का सामना करना पड़ता है. बार-बार छींक आना, नाक बहना, आंखों में खुजली, नाक बंद होना और गले में खराश जैसी दिक्कतों का सामना करना आम है. इन दिक्कतों से राहत पाने के लिए कई लोग अदरक, शहद जैसी चीजों की मदद लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक चीज ऐसी भी है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकती है.
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिसर्च के अनुसार,कि तुलसी में पाया जाने वाला तत्व यूजेनॉल कोरोना वायरस के Spike प्रोटीन को हमारे शरीर की ACE2 कोशिकाओं से जुड़ने से रोकता है साथ ही यूजेनॉल ने फेफड़ों में सूजन पैदा करने वाले केमिकल्स IL-6 और TNFα को भी कम किया.
कैसे पता करें एलर्जी हो गई है?
- बार-बार छींक आना
- नाक बहना या पोस्ट-नेजल ड्रिप
- नाक बंद होना
- आंखों में खुजली या पानी आना
- गले में जलन या खराश
क्या होती हैं तुलसी ड्रॉप्स?
तुलसी ड्रॉप्स तुलसी की पत्तियों से बना हुआ गाढ़ा रस होता है, जिसे खांसी, जुकाम और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक हर्बल दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है.
तुलसी में मौजूद गुण क्या करते हैं?
- यूजेनॉल: यह प्राकृतिक दर्द कम करने और सूजन घटाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है.
- रोस्मारिनिक एसिड: यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो एलर्जी से जुड़ी प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
- फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स: ये शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं.
क्या तुलसी ड्रॉप्स एलर्जी में मदद कर सकती हैं?
Journal of Ayurveda and Integrative Medicine से जुड़े MD और PhD विशेषज्ञ डॉ. मार्क कोहेन के अनुसार, तुलसी एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर और तनाव कम करने वाली जड़ी-बूटी है. मौसम बदलने पर होने वाली सांस की दिक्कतों में ये 3 तरह से मदद करती है,
- कफ साफ करती है: गले और छाती में जमा कफ को बाहर निकालने में मदद करती है.
- एलर्जी कम करती है: ये शरीर में हिस्टामिन के निकलने को रोकती है, जिससे छींक, खुजली और नाक बहना कम होता है.
- इम्यून सिस्टम बैलेंस करती है: सिर्फ लक्षण दबाने के बजाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सही तरीके से काम करने में मदद करती है.
तुलसी क्या कर सकती है और क्या नहीं?
- तुलसी क्या कर सकती है?
- गले की हल्की खराश में आराम.
- श्वसन तंत्र को आराम पहुंचाती है.
- इम्यूनिटी बढ़ाए.
- सर्दी-जुकाम जैसी आम दिक्कतों में मदद करती है.
तुलसी क्या नहीं कर सकती?
- एलर्जी को जड़ से खत्म नहीं कर सकती.
- दवा की जगह नहीं ले सकती.
- गंभीर एलर्जी ठीक नहीं कर सकती
- जानलेवा एलर्जी नहीं रोक सकती
इसे भी पढ़ें: मानसून में बंद नाक कैसे खोलें? दवा से पहले अपनाएं ये उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं