विज्ञापन

बच्चे बार-बार पड़ रहे हैं बीमार? रोज खिलाएं ये इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू, बढ़ेगी ताकत

बच्चों को बार-बार जुकाम और बुखार हो रहा है? मखाना, ओट्स और ड्राई फ्रूट्स से बने ये हेल्दी लड्डू उनकी इम्यूनिटी और ताकत बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

बच्चे बार-बार पड़ रहे हैं बीमार? रोज खिलाएं ये इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू, बढ़ेगी ताकत
बच्चे हो रहे हैं बीमार? उन्हें खिलाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ये लड्डू
NDTV

लड्डू हम भारतीयों की फेवरेट मिठाई तो है ही लेकिन अगर इसमें पोषण से भरपूर इंग्रीडिएंट्स मिलाएं जाएं तो ये सेहत को भी दुरुस्त रखती है. बारिश के दिनों में फ्लू और इंफेक्शन का खतरा बहुत अधिक होता है, ऐसे में ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए और हमे बीमार होने से बचाएं.

खासकर बच्चों में इस मौसम में जुकाम और बुखार की स्थितियां देखी जाती हैं, ऐसे में उन्हें आप ताकत से भरपूर ये लड्डू बना कर खिला सकते हैं, जो उनकी इम्यूनिटी को मजबूत बना देगा. आप बरसात में मखाना, ओट्स और ड्राई फ्रूट्स के साथ इस लड्डू को तैयार कर सकते हैं.

यहां देखें रेस‍िपी का वीड‍ियो -

कैसे बनाएं मखाना-ओट्स-ड्राई फ्रूट लड्डू

सामग्री

  • मखाना - 2 कप
  • ओट्स - 1 कप
  • गुड़ - 1/2 कप
  • बादाम - 1/2 कप
  • काजू - 1/2 कप
  • घी - 3 बड़े चम्मच
  • खरबूजे के बीज - 2 बड़े चम्मच
  • कद्दू के बीज - 2 बड़े चम्मच
  • पानी - 2 बड़े चम्मच
  • अदरक पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर - 1/3 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पैन में दो चम्मच घी डालें अब इसमें मखाना डाल कर भून लें. अब इसमें ओट्स डालें और उसे भी रोस्ट कर लें. अब इसी पैन में बारी-बारी से पहले बादाम, काजू और फिर सीड्स डालकर रोस्ट करें. इन सभी इंग्रीडिएंट्स को ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें. इसे बहुत फाइन नहीं करना है. इसे थोड़ा दरदरा ही रखें.

अब एक पैन में गुड़ और पानी डालकर गर्म करें और इसका एक सिरप बना लें. सिरप को ठंडा करें. अब इसमें तैयार मिश्रण डालें. इसमें घी डालें और मिक्स करें. अब दालचीनी और अदरक का पाउडर डालकर मिलाएं. अब अच्छे से मिलाने के बाद हाथ में छोटा-छोटा पोर्शन लेकर लड्डू बनाएं.

हर दिन अपने बच्चे को ये एक लड्डू खिलाएं. ये उन्हें अंदर से ताकत देगा और मौसमी बीमारियों से भी बचाएगा. इस लड्डू में कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rainy Season Immunity For Kids, Immunity Booster Laddoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com