विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बदलते मौसम में बस एक कटोरी खालो मखाना से बनी ये डिश, पूरे दिन नहीं होगी थकान, कमजोरी रहेगी दूर

हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है मखाना और साबूदाना से बनी ये डिश. बदलते मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए जरूर करें ट्राई.

आज क्या बनाऊं: बदलते मौसम में बस एक कटोरी खालो मखाना से बनी ये डिश, पूरे दिन नहीं होगी थकान, कमजोरी रहेगी दूर
मिनटों में बनाएं हेल्दी सूप.
NDTV

मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर हमारे शरीर पर नजर आता है. इस मौसम में अक्सर शरीर में सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वाद में भी बढ़िया हो और मिनटों में आपकी खोई हुई एनर्जी लौटा दे, तो साबूदाना और मखाने से बना यह सूप एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह डिश न सिर्फ सावन व्रत या उपवास के लिए बेस्ट है, बल्कि आम दिनों में भी आप इसे एक हेल्दी नाश्ते के रूप में खा सकते हैं.

​इस आसान और हेल्दी रेसिपी को शेफ भरत (Bharatzkitchen Hindi) ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

कैसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मखाना साबूदाना रेसिपी- (How To Make Makhana Sabudana Soup Recipe)

सामग्री- 

​भुने मसाले के लिए- 

  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा 
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च 
  • 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक

सूप के लिए- 

  • 1/2 कप साबूदाना 
  • 4 बड़े चम्मच मूंगफली 
  • 10 काजू 
  • 10 बादाम
  • 1 कप मखाना
  • 5 बड़े चम्मच देसी घी 
  • 2 मध्यम आकार के आलू 
  • 1 टमाटर 
  • करी पत्ता 
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक 
  • धनिया की डंठल और पत्तियां 
  • 1.5 छोटा चम्मच सेंधा नमक 
  • 1 छोटा चम्मच गुड़ पाउडर
  • 1 नींबू का रस

विधि-

  1. सबसे पहले साबूदाने को साफ पानी से धोकर पानी में भिगो दें.
  2. सबसे पहले एक पैन में 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च और थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर सूखा भून लें. 
  3. जब जीरा डार्क ब्राउन हो जाए और अच्छी महक आने लगे, तो इसे कूटकर पाउडर बना लें. यह मसाला सूप को स्मोकी फ्लेवर देगा.
  4. कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच देसी घी गरम करें. सबसे पहले मूंगफली डालकर भूनें.
  5. फिर काजू और बादाम डालकर हल्का सुनहरी होने तक फ्राई करके निकाल लें.
  6. अब बचे हुए घी में मखाने डालें और कड़क होने तक भूनकर अलग निकाल लें.
  7. अब कढ़ाई में थोड़ा और देसी घी डालें. बारीक कटे आलू और थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर आलू को हल्का गोल्डन होने तक पकाएं. 
  8. आलू पक जाने पर कढ़ाई में एक तरफ जीरा, करी पत्ता और कटी हरी मिर्च का तड़का लगाएं.
  9. इसके बाद भिगोया हुआ साबूदाना, कटा हुआ टमाटर, कद्दूकस किया अदरक और बारीक कटी धनिया की डंठल डालें. इन सभी चीजों को 3 से 4 मिनट तक अच्छे से भूनें.
  10. अब इसमें 3 कप पानी मिलाएं, ढक्कन लगाएं और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें. 
  11. 5 मिनट बाद एक बार चला लें. जब साबूदाना बिल्कुल सॉफ्ट और पारदर्शी हो जाए, तो इसमें तैयार किया हुआ भुना मसाला और थोड़ा सा गुड़ का पाउडर मिलाएं.
  12. अब गैस बंद कर दें और इसमें 1 नींबू का रस मिलाएं. सूप को बाउल में निकालें और ऊपर से भुने हुए काजू, बादाम, मूंगफली और मखाना डालकर गरमा-गरम सर्व करें.

क्यों है खास ये सूप?

​इस सूप में भरपूर मात्रा में ड्राई फ्रूट्स, मखाना और साबूदाना का इस्तेमाल होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं. काली मिर्च और जीरा गले को साफ रखने और डाइजेशन सुधारने में मदद करते हैं. बदलते मौसम में शरीर को फिट और मजबूत रखने के लिए यह एक कटोरी सूप बेहद फायदेमंद साबित होता है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: किचन में सब्जी खत्म? पापड़ से बनाएं राजस्थानी डिश, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Immunity Booster Soup, Soup For Health, Aaj Kya Banau, Makhana Ke Fayde, Sabudana Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com