मानसून के दौरान बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं. बड़ों में भी कई तरह के इंफेक्शन हो जाते हैं. बारिश में लो इम्यूनिटी वालों को परेशानी ज्यादा होती है और वो बार-बार बीमार पड़ते हैं. इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के लिए आप कुछ खास इंग्रीएंट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको चना और गुड़ से बनी बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो पोषण से भरपूर है. ये बर्फी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है और बारिश के दिनों में आपको बीमार पड़ने से बचा सकती है. आइए जानते हैं कि इस बर्फी को घर पर कैसे तैयार करते हैं.
चना-गुड़ बर्फी रेसिपी- (Roasted Gram and Jaggery Barfi Recipe)
सामग्री-
- भुने हुए चने - 150 ग्राम
- काजू - 1/2 कप
- बादाम - 1/2 कप
- मखाने - 1/2 कप
- सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 1/2 कप
- इलायची पाउडर
- जायफल
- केसर के धागे
- गुड़ - 1 कप/300 ग्राम
- पानी - 6 बड़े चम्मच
- घी - 1 छोटा चम्मच
- कटे हुए बादाम
- कटे हुए पिस्ते

चना खाने के फायदे.Photo Credit: Canva
चना गुड़ बर्फी बनाने का तरीका- (How to make Chana-Jaggery Barfi)
सबसे पहले भुने हुए चने को मिक्सर में पीस लें और फिर उसे छननी से छान लें. अब पैन में घी गर्म करें और काजू, बादाम, पिस्ता को भुन लें. मखानों को अलग से भुनें. अब नारियल को डाल कर भुन लें. अब गुड़ में पानी डाल कर उसे पिघला लें और एक सिरप बना लें. अब चने के पाउडर में भुनें और कटें हुए ड्राईफ्रूट्स मिलाएं. जायफल पाउडर, इलाइची पाउडर और केसर के दाने डालें. नारियल मिलाएं. आखिर में इसमें गुड़ का सिरप डालें और मिक्स करें. अब घी मिलाएं और मिक्स कर लें. अब एक ट्रे ग्रीस करके उसमें मिश्रण को फैला दें. ऊपर से बारीक कटे बादाम और पिस्ता से सजाएं. अब इसे ठंडा होने दें. ठंडा हो जाने पर बर्फी की शेप में काट लें.
चना गुड़ बर्फी खाने के फायदे-
1. इम्यूनिटी-
चना गुड़ बर्फी खाने से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचने में मदद मिल सकती है.
2. कमजोरी-
चना गुड़ बर्फी बर्फी खाने से शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है.
3. खून बढ़ाने-
गुड़ और चने में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
4. पाचन-
इस बर्फी को खाने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उनके लिए इसका सेवन बेस्ट माना जाता है.
ये भी पढ़ें- High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं