विज्ञापन

क्या RO के पानी से बाल धोने पर Hair Fall कम हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें RO के पानी से Hair Wash करने से क्या होता है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला RO के पानी से बाल धोती हुई नजर आ रही हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि RO के पानी से बाल धोने से क्या होता है-

क्या RO के पानी से बाल धोने पर Hair Fall कम हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें RO के पानी से Hair Wash करने से क्या होता है
क्या RO के पानी से बाल झड़ना कम हो सकते हैं?
(Photo Credit: Instagram)

हेयर फॉल यानी बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है. खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनहेल्दी डाइट, पोषण की कमी और कई तरह की मेडिकल समस्याओं की वजह से लोगों को हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है. ऐसे में फिर वे बालों की देखभाल के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. इन्हीं तरीकों में से एक है RO के पानी से बाल धोना. कुछ लोग मानते हैं कि RO के पानी से बाल धोने से हेयर फॉल कम हो सकता है. लेकिन क्या सच में ऐसा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला अपने बाथरूम में RO लगवाकर उसके पानी से हेयर वॉश करती नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में डॉक्टर सरीन बताते हैं, RO का पानी इस्तेमाल करने से बालों की क्वालिटी में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन इससे हेयर फॉल पर कोई खास असर नहीं पड़ता है. 

डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं, बाल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे- जेनेटिक्स, विटामिन और मिनरल्स की कमी, प्रोटीन की कमी या कोई मेडिकल समस्या के कारण भी हेयर फॉल हो सकता है. ऐसे में केवल RO का पानी इस्तेमाल करने से बाल झड़ना कम नहीं होगें. इससे अलग हमारे बालों के फॉलिकल्स त्वचा के अंदर काफी नीचे होते हैं. इसलिए आप किस तरह के पानी से बाल धो रहे हैं, इसका बालों की जड़ों पर सीधा और बड़ा असर नहीं पड़ता है.

फिर RO के पानी से बाल धोने से क्या होता है?

इसे लेकर डॉक्टर बताते हैं, अगर आपके इलाके में पानी बहुत हार्ड है, तो उसमें मौजूद मिनरल्स बालों पर जमा हो सकते हैं. इससे बाल रूखे, बेजान और खुरदरे महसूस हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में ट्रीटेड या कम हार्ड पानी इस्तेमाल करने से बालों की स्मूदनेस और टेक्सचर बेहतर हो सकता है. यानी पानी बदलने से बालों की बाहरी क्वालिटी में फायदा मिल सकता है, लेकिन इसे हेयर फॉल का इलाज नहीं माना जा सकता.

तो क्या करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं, अगर आपको बहुत ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है, तो केवल पानी बदलने पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. बालों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट, पर्याप्त प्रोटीन, अच्छी नींद और सही हेयर केयर रूटीन पर भी ध्यान देना जरूरी है. इससे अलग अपने हेयर फॉल के कारण को समझें. शरीर में पोषण की कमी, जेनेटिक कारण या थायरॉइड जैसी मेडिकल समस्या होने पर उसी के अनुसार इलाज और देखभाल की जरूरत होती है. 

यह भी पढ़ें- सफेद बालों को काला करने के लिए क्या लगाएं? सलीम जैदी ने बताए 3 असरादर नुस्खे, डाई करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Fall, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com