अगर आप कावेरी एक्सप्रेस या तिरुपति-चामराजनगर एक्सप्रेस से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. 7 अक्टूबर 2026 से इन दोनों ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है. दक्षिण रेलवे ने रिवाइज्ड टाइमिंग की लिस्ट जारी की है. ऐसे में सफर पर निकलने से पहले अपने स्टेशन का नया समय जरूर चेक कर लें, ताकि ट्रेन छूटने की नौबत न आए.
7 अक्टूबर से बदलेगा दोनों ट्रेनों का समय
दक्षिण रेलवे के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने परिचालन से जुड़ी वजहों से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है. यह बदलाव 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं पर लागू होगा. इसमें ट्रेन नंबर 16021 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-अशोकपुरम कावेरी डेली एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 16220 तिरुपति-चामराजनगर डेली एक्सप्रेस शामिल हैं.
कावेरी एक्सप्रेस का नया टाइमटेबल क्या है?
कावेरी डेली एक्सप्रेस के समय में सात स्टेशनों पर बदलाव किया गया है.
- कुप्पम में ट्रेन अब रात 1:19 बजे पहुंचेगी और 1:20 बजे रवाना होगी. अभी यहां इसका समय 1:28/1:29 बजे है.
- बंगारपेट में नया समय 1:45/1:47 बजे होगा, जबकि पहले यह 1:56/1:58 बजे था. व्हाइटफील्ड में ट्रेन 2:23/2:24 बजे आएगी-जाएगी. अभी इसका समय 2:33/2:34 बजे है.
- कृष्णराजपुरम में नया समय 2:33/2:35 बजे होगा. पहले यह 2:43/2:45 बजे था. बेंगलुरु ईस्ट में ट्रेन 2:47/2:48 बजे आएगी-जाएगी, जबकि अभी समय 2:57/2:58 बजे है.
- बेंगलुरु कैंट में नया समय 2:58/3:00 बजे होगा. अभी ट्रेन यहां 3:08/3:09 बजे आती-जाती है.
- केएसआर बेंगलुरु में ट्रेन अब 3:45 बजे पहुंचेगी और 3:55 बजे रवाना होगी. अभी इसका समय 3:50/4:00 बजे है.
केंगेरी से अशोकपुरम तक कोई बदलाव नहीं
कावेरी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए एक राहत की बात भी है. केंगेरी से अशोकपुरम के बीच ट्रेन की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
तिरुपति-चामराजनगर एक्सप्रेस की टाइमिंग भी बदली
ट्रेन नंबर 16220 तिरुपति-चामराजनगर डेली एक्सप्रेस के समय में भी कई स्टेशनों पर बदलाव होगा. 7 अक्टूबर से पच्चूर में ट्रेन का नया समय 1:18/1:19 बजे होगा.कुप्पम में नया समय 1:47/1:48 बजे, मुलानूर में 1:34/1:35 बजे और कामसमुद्रम हॉल्ट में 2:08/2:09 बजे होगा.इसके अलावा टायकल में 2:37/2:38 बजे, बंगारपेट में 2:23/2:25 बजे और मालूर में 2:49/2:50 बजे का समय रहेगा.
इन स्टेशनों पर समय में बदलाव नहीं
दक्षिण रेलवे के अपडेट के मुताबिक, व्हाइटफील्ड का समय 3:07/3:08 बजे, बैयप्पनहल्ली का 3:26/3:27 बजे, कृष्णराजपुरम का 3:19/3:20 बजे और केएसआर बेंगलुरु का 4:25/4:30 बजे ही रहेगा. नायंदहल्ली में भी समय 4:44/4:45 बजे रहेगा.
कुछ स्टेशनों पर ट्रेन होगी थोड़ी लेट
बेंगलुरु ईस्ट में अब ट्रेन 3:34/3:35 बजे आएगी-जाएगी, जबकि अभी समय 3:32/3:33 बजे है. बेंगलुरु कैंट में नया समय 3:45/3:47 बजे होगा, जो अभी 3:40/3:41 बजे है.
आगे केंगेरी में 4:51/4:52 बजे, रामनगरम में 5:21/5:22 बजे, मद्दूर में 5:49/5:50 बजे, बिदादी में 5:09/5:10 बजे, मांड्या में 6:05/6:06 बजे और चन्नापटना में 5:33/5:34 बजे ट्रेन पहुंचेगी और रवाना होगी.
इसलिए अगर आप 7 अक्टूबर या उसके बाद कावेरी एक्सप्रेस या तिरुपति-चामराजनगर एक्सप्रेस से सफर करने वाले हैं, तो टिकट बुकिंग के साथ अपने बोर्डिंग और उतरने वाले स्टेशन की नई टाइमिंग जरूर देख लें.
ये भी पढ़ें- Pink Saheli Card: दिल्ली की बसों में अब फ्री में सफर नहीं कर पाएंगी ये महिलाएं, जान लें नया नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं