घुंघराले बाल (Curly Hair) देखने में खूबसूरत लगते हैं, लेकिन इन्हें मैनेज करना आसान नहीं होता। अगर आप जानना चाहते हैं कि घुंघराले बालों की देखभाल कैसे करें, Curly Hair Care Routine क्या होना चाहिए और फ्रिज़ व रूखेपन को कैसे कम करें, तो ये आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं.
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति के बाल अलग होते हैं, इसलिए किसी एक व्यक्ति के लिए सही तरीका दूसरे के लिए भी वैसा ही हो, यह जरूरी नहीं है.

घुंघराले बालों को कितनी बार धोना चाहिए | Ghungrale Balo Ko Kitni Baar Dhona Chahiye
घुंघराले बालों को हर दिन धोना जरूरी नहीं है. कितनी बार बाल धोने चाहिए, यह सिर की त्वचा में तेल, पसीना, धूल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं पर निर्भर करता है. अगर सिर की त्वचा ज्यादा ऑइली नहीं है तो बार-बार शैम्पू करने की जरूरत नहीं पड़ती. बहुत ज्यादा सफाई करने से बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल कम हो सकता है और बाल रूखे महसूस होते हैं, अपने बाल और सिर की त्वचा की जरूरत के हिसाब से शैम्पू करना बेहतर है.
घर पर घुंघराले बालों की देखभाल कैसे करें? | Hair Care Tips For Curly Hair
शैम्पू लगाते समय एक और बात ध्यान रखें. इसे मुख्य रूप से सिर की त्वचा पर लगाकर सफाई करनी चाहिए. बालों की पूरी लंबाई को जोर-जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होती. शैम्पू का झाग बालों की लंबाई तक पहुंचकर उसे साफ करता है, अगर बाल धोने के बाद बहुत सूखे या उलझे हुए लगते हैं, तो हल्का शैम्पू और अच्छा कंडीशनर मददगार हो सकता है.
घुंघराले में कंडीशनर कैसे लगाएं | How To Use Conditioner On Curly Hair
कंडीशनर घुंघराले बालों के लिए काफी काम की चीज है. कंडीशनर बालों की सतह को चिकना बनाने में मदद करता है, इससे बाल आपस में कम उलझते हैं और कंघी करना आसान होता है. रिसर्च के मुताबिक, कंडीशनर बालों के बीच होने वाली रगड़ को कम करता है, जिससे बालों को सुलझाते समय होने वाले नुकसान भी कम होते हैं. इसलिए शैम्पू के बाद बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाना फायदेमंद हो सकता है.
घुंघराले को कैसे सुखाएं? | Ghunghrale Baal Kaise Sukhaye
- बालों को सुखाने का तरीका भी बहुत मायने रखता है.
- नहाने के बाद तौलिये से बालों को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से पानी सोखें.
- गीले बालों को खींचकर कंघी करने से भी बचना चाहिए.
- घुंघराले बालों में बार-बार खिंचाव और रगड़ से टूटने का खतरा बढ़ता है.
बालों को मुलायम रखने के लिए हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. खासकर बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर थोड़ी मात्रा लगाने से बालों की सतह चिकनी महसूस होती है और उलझन कम होती है, लेकिन ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से बाल चिपचिपे या भारी दिख सकते हैं, इसलिए थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त है.
इसे भी पढ़ें: कौन से विटामिन की कमी से गैस बनती है? डॉक्टर नितिन बंसल से जानें कैसे करें इलाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं