- योग की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है.
- योगासनों के जरिए गंभीर बीमारियों को भी नियंत्रित किया जा सकता है.
- योगासन करते समय ये जरूरी है कि भेट ज्यादा भरा न हो.
International Yoga Day 2021: योग की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. इसमें कोई संदेह नहीं की योग हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है. यही नहीं कई योगासनों के जरिए गंभीर बीमारियों को भी नियंत्रित किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए जरूरी है योग को सही ढंग से किया जाए. अगर आप भी योग शुरू कर अपना स्वास्थ्य ठीक करने की सोच रहे हैं, तो जान लें उन गलतियों को जिन्हें लोग अक्सर करते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी सामान्य गलतियां जो कोई भी साधक अनजाने में कर बैठता है. कहने को यह गलतियां बेहद छोटी हैं, मगर योग के समय इन सामान्य बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
योग करने के दौरान भूलकर भी ना करें ये पांच गलतियांः
1. भरे पेट में न करें योगः
कोई भी योगासन करते समय ये जरूरी है कि भेट ज्यादा भरा न हो. वैसे तो बेहतर होगा यदि आप योग सुबह उठकर खाली पेट ही करें. लेकिन यदि किसी वजह से ऐसा करना मुमकिन न हो तो इस बात का ख्याल तो जरूर रखें की भोजन और योगा करने के बीच कम से कम 3 घंटों का अंतर अवश्य हो.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

आप योग सुबह उठकर खाली पेट ही करें. Photo Credit: iStock
2. सही योग शिक्षक का चुनावः
जिस व्यक्ति से आप योगासन सीख रहे हैं वह बेहतर ढंग से प्रशिक्षित और जानकार हो, जो आसन आपको सिखाए जा रहे हैं उनके बारे में योग प्रशिक्षक को पूरी जानकारी होनी चाहिए. हर आसन, हर व्यक्ति को लिए उचित नहीं होता. आपकी आयु, शारीरिक स्थिति के लिहाज से आपके लिए सही आसनों का चुनाव होना चाहिए और उन्हें सही ढंग से करने का तरीका भी सिखाया जाना चाहिए.
3. अति उत्साह में हड़बड़ी न करेंः
योगा को लेकर आप उत्साहित हैं तो ये अच्छी बात है, लेकिन ज्यादा उत्साह में हड़बड़ी न करें. किसी आसान को तेजी से या जल्दी करने से आपको परिणाम जल्दी नहीं मिलेंगे बल्कि नुकसान भी हो सकता है.
4. योग ट्रेनर से कुछ भी न छुपाएंः
अगर आपको कोई बीमारी है या फिर कोई चोट लगी है, तो इस बात को अपने ट्रेनर से कतई न छुपाएं. अन्यथा आपकी स्थिति से अनजान ट्रेनर आपको ऐसे आसन भी करवाते रहेंगे जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.
5. कपड़ों का सही चयनः
योग के दौरान तंग या चुस्त कपड़े आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. योग के दौरान आपको कई प्रकार की आसन करवाए जाएंगे. जिसमें स्ट्रेचिंग भी शामिल होगी. जाहिर है कि सही प्रकार के कपड़े न पहनने पर आप हंसी के पात्र भी बन सकते हैं.
International Yoga Day 2021: Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
स्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Stress से राहत पाने के लिए Shilpa Shetty ने बताया एक योगासन और उसे करने का सही तरीका
कब्ज, सूजन, पेट में ऐंठन के साथ ये 5 लक्षण इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की ओर करते हैं इशारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं