विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

योग करते समय क्यों रहना चाहिए खाली पेट? योगा ट्रेनर ने बताया भरे पेट योगासन करने के नुकसान

Best Time To Do Yoga: योग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य गुरुओं का मानना है कि खाली पेट योगासन करना न केवल आपके शरीर को फुर्तीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और भरपूर ऊर्जा भी देता है.

योग करते समय क्यों रहना चाहिए खाली पेट? योगा ट्रेनर ने बताया भरे पेट योगासन करने के नुकसान
Yoga On Empty Stomach Benefits: योगासन करते समय पेट पर दबाव पड़ता है.

Best Time To Do Yoga: सुबह की पहली किरण के साथ योगासन करने की सलाह तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि योगासन के लिए खाली पेट रहना क्यों जरूरी है? योग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य गुरुओं का मानना है कि खाली पेट योगासन करना न केवल आपके शरीर को फुर्तीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और भरपूर ऊर्जा भी देता है. योग फॉर लाइफ की को-फाउंडर और योगा ट्रेनर कविता अरोड़ा ने बताया कि योगासन के समय खाली पेट क्यों रहना चाहिए. उन्होंने बताया, “योगासन करते समय पेट पर दबाव पड़ता है और अगर आपने खाना खाने के बाद योग किया तो इस प्रेशर के कारण ग्रासनली से खाना ऊपर की ओर आने लगता है और शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. जैसे गैस्ट्रिक समस्याएं, एसिडिटी, खट्टी डकार आदि.”

यह भी पढ़ें: अमेरिकी डॉक्टर ने बताया बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने का नेचुरल तरीका, बस आपको करना है इन 7 चीजों का सेवन

उन्होंने आगे बताया, “भोजन करने के तुरंत बाद योगासन करने से न केवल पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है बल्कि इसके कारण कई समस्याएं भी हो सकती हैं. यह प्राइमरी रूल है कि खाना खाने के बाद शरीर की ऊर्जा पाचन क्रिया पर लगती है. लेकिन, खाने के बाद अगर हम एक्सरसाइज करने लगें तो वही एनर्जी योग पर लग जाती है, जिसका प्रभाव नकारात्मक हो सकता है. खाना खाने के बाद योगासन नहीं करना चाहिए, इसके पीछे एक और वजह यह भी है कि जब पेट भरा रहता है तो आप बहुत सारे आसन को अच्छे से नहीं किया जा सकता.”

आयुर्वेद और योग के जानकारों का मानना है कि जब हम खाना खाते हैं, तो शरीर की ऊर्जा पाचन में लग जाती है. ऐसे में योग आसनों के लिए जरूरी लचीलापन और एकाग्रता प्रभावित होती है. खाली पेट योगासन करने से शरीर की सारी ऊर्जा आसनों और प्राणायाम में लगती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और अंगों को ऑक्सीजन मिलता है.

यह भी पढ़ें: डायबिटिक लोगों के लिए वरदान से कम नहीं इंसुलिन प्लांट

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी खाली पेट योगासन के फायदे साफ हैं. खाना खाने के बाद पेट में रक्त प्रवाह पाचन के लिए केंद्रित होता है. अगर इस दौरान योग या आसन करते हैं, तो पेट पर दबाव पड़ सकता है, जिससे अपच, जी मचलना या असहजता हो सकती है. खाली पेट योग करने से शरीर हल्का रहता है और यह लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाता है.

हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि खाना खाने के बाद 5 से 10 मिनट वज्रासन जरूर करना चाहिए. उन्होंने आगे बताया, "कम से कम तीन से साढ़े तीन घंटे का गैप रखना चाहिए. उदाहरण के लिए अगर आपने दोपहर दो बजे लंच किया है तो शाम पांच से छह बजे के बीच योग कीजिए. फिर इससे कोई मुश्किल नहीं होगी. इससे पाचन प्रक्रिया पर भी असर नहीं पड़ेगा.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Empty Stomach Yoga, Yoga On An Empty Stomach Benefits, Why Avoid Eating Before Yoga Practice, Best Time To Do Yoga, Disadvantages Of Doing Yoga After Eating, Yoga Trainer Advice On Pre-yoga Diet, How Food Affects Yoga Performance, Empty Stomach Yoga For Better Flexibility, Digestive Issues Caused By Yoga After Meals, Ideal Fasting Period Before Yoga Session, Yoga And Metabolism – Why Timing Matters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com