How to Deal With Kidney Stone: करीब 2 महीने पहले की बात है. एक दिन अचानक मेरे पेट में तेज दर्द शुरू हुआ. शुरुआत में मुझे लगा कि ये नॉर्मल गैस या एसिडिटी होगी, जिसके लिए मैंने केमिस्ट वाले भैया से दवाई भी ली. लेकिन, दर्द रोज धीरे-धीरे बढ़ता रहा. मैंने उस दर्द को गंभीरता से नहीं लिया. मैं उस वक्त इतना व्यस्त था कि अपने शरीर की तरफ ध्यान देने का समय ही नहीं था. उस समय मेरी लाइफस्टाइल पूरी तरह इंबैलेंस हो चुकी थी. कभी सुबह का नाश्ता दोपहर 3 बजे करता था, तो कभी पूरा दिन भूखा रहकर सीधे रात 11 बजे खाना खाता था. पानी पीना तो जैसे मेरी आदतों से गायब हो चुका था. ये करीब एक महीने तक लगातार चलता रहा. धीरे-धीरे पेट दर्द बढ़ने लगा, लेकिन मैंने फिर भी इसे नजरअंदाज किया. मुझे लगता रहा कि ये सिर्फ खराब खानपान की वजह से हो रहा है और अपने आप ठीक हो जाएगा.
जब दर्द ने डर में बदलना शुरू किया

रिपोर्ट में निकला किडनी स्टोन
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट मेरे लिए एक बड़ा झटका थी. उसमें पता चला कि मेरी राइट किडनी में 5.6 एमएम और लेफ्ट किडनी में 2.5 एमएम का स्टोन है. उस पल मुझे अपनी लापरवाही का असली एहसास हुआ. अगर मैं शुरुआत में ही ध्यान देता, तो शायद स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती.

Photo Credit: AI Image
इलाज और नए रूटीन की शुरुआत
रिपोर्ट आने के बाद मैंने होम्योपैथिक डॉक्टर से सलाह ली. उन्होंने मुझे दवाइयां दीं और सख्त निर्देश दिए कि दवा समय पर लेनी है और रोजाना 4 से 5 लीटर पानी पीना है. अब मेरा रोज का रूटीन यही है, दिन में तीन बार दवा लेना, हर बार आधा कप पानी में 15-15 बूंद डालकर. इसके साथ ही मैंने अपनी खाने-पीने की आदतों में भी सुधार करना शुरू किया है.

Photo Credit: AI Image
छोटी लापरवाही, फिर वही दर्द
हालांकि, अभी भी जब मैं पानी कम पीता हूं या दवा समय पर नहीं लेता, तो दर्द दोबारा शुरू हो जाता है. ये दर्द अब मुझे हर बार मेरी पुरानी गलतियों की याद दिलाता है. अभी मैंने दोबारा अल्ट्रासाउंड नहीं करवाया है, इसलिए ये नहीं पता कि स्टोन कितना कम हुआ है, लेकिन इतना जरूर समझ आ गया है कि लापरवाही की कोई जगह नहीं है.
सीख जो जिंदगीभर याद रहेगी
इस पूरे अनुभव ने मुझे एक बहुत जरूरी बात सिखाई है, स्वास्थ्य को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आप भी व्यस्त जिंदगी के चलते अपने शरीर के संकेतों को टालते रहते हैं, तो सावधान हो जाइए.
मेरी सलाह-
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है या बार-बार पेट में दर्द हो रहा है, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें. दवाइयां समय पर लें और सबसे जरूरी, खूब पानी पिएं. क्योंकि, कई बार हमारी छोटी-सी लापरवाही हमें लंबे समय तक दर्द और परेशानी में डाल सकती है.
Note: यह अनुभव व्यक्तिगत है. किसी भी तरह की मेडिकल सलाह के लिए हमेशा डॉक्टर से मिलें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं