विज्ञापन

आंत सिकुड़ने की बीमारी क्या है? इन 10 लक्षणों को न करें नजरअंदाज

आंतों के सिकुड़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यहां हम आपको वो 10 लक्षण बता रहे हैं, जिन्हें बिल्कुल भी इग्नोर ना करें.

आंत सिकुड़ने की बीमारी क्या है? इन 10 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
आंत सिकुड़ने से पहले नजर आएंगे ये 10 लक्षण .

Intestine Shrinking: आंत हमारे शरीर का अंदरूनी और नाजुक हिस्सा है. इसमें जरा भी इंजरी होने पर इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है. क्योंकि आंते ही हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है. जब स्वस्थ आंतों की वजह से हमारा खाना ठीक से पच जाता है, तो वो फिर हमें हेल्थ में फील होता है. अगर आंत में सूजन या कई रुकावट आ जाती है तो बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है. आंतों का सिकुड़ना भी स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत हानिकारक है, जिसे इंटेस्टाइनल स्ट्रिक्चर (Intestinal Stricture) कहते हैं. यह समस्या धीरे-धीरे बड़ी होती जाती है. शुरुआत में इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं. मगर ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज करके बहुत बड़ी गलती करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अभी सावधान हो जाइए. अगर शरीर में ये लक्षण पाए गये तो समझ जाना कि कुछ गड़बड़ है.

आंत सिकुड़ने के कारण ?

आंत सिकुड़ना कॉमन बीमारी बनती जा रही है. आंतों में सूजन की वजह से आंत की दीवार संकरी और मोटी होती चली जाती है. वहीं, आंत में गाठ और ट्यूमर भी हो जाता है. लेकिन शुरुआत में ही इसके लक्षणों का आसानी से पता लगाया जा सकता है. इसलिए समय रहते इन लक्षणों पर ध्यान दें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

आंत सिकुड़ने के 10 संकेत  (10 signs of a narrowing of the intestines)

पेट का फूलना

आंत सिकुड़ने की कंडीशन में पेट फूलने लगता है. आपको यह तब नोटिस करना है, जब आप खाना खाते हैं. अगर थोड़ा खाना खाने के बाद ही पेट फूल रहा है, तो इसका मतलब गड़बड़ है.

पेट में बार-बार दर्द होना

पेट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन बिना किसी कारण के पेट में दर्द हो रहा है, इसका मतलब है कि आंतों में कुछ दिक्कत है.

कब्ज

इस बीमारी में खाना पचता नहीं है और फिर कब्ज की समस्या होने लगती है. अगर यह समस्या लंबे समय तक होने लगे तो आपको आंतों को चेक कराने की जरूरत है.

मिचली और उल्टी का मन

मिचली और लगातार उल्टी का मन होने का मतलब है कि आपको अपनी आंत पर ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि कई बार ऐसा आंत सिकुड़ने से भी होता है.

Latest and Breaking News on NDTV
भूख कम होना

अगर आपको अचानक भूख कम लगने लगे और खाना खाने का बिल्कुल भी मन ना कर रहा हो तो, यह भी इस बीमारी का संकेत हो सकता है.

वजन घटना

भूख कम होने और पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से वजन घटने लगता है और इसका कारण आंतों में सूजन भी हो सकता है.

गैस बनना

अगर काम करने के बाद और हल्का खाना खाने के बाद भी आपके पेट में गैस की समस्या हो रही है, तो आपको चेकअप कराना चाहिए.

कमजोरी

बिना किसी कारण के शरीर में कमजोरी होना भी इसका एक लक्षण है. कई बार ऐसा होता है कि जरूरी पोषण ना मिलने की वजह से कमजोरी और चक्कर आने लगते हैं.

बार-बार दस्त लगना

आंत के सिकुड़ने की अवस्था में बार-बार दस्त लगना और कब्ज की समस्या होने लगती है. अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण बार-बार नजर आ रहे हैं, तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com