हम सब एक दूसरे के साथ रहते हुए अपने दोस्तों की ओर साथी की अच्छी आदतों की तारीफ करते नहीं थकते. इसकी वजह है हमारा उनके लिए बेइंतहां प्यार. इसी प्यार के चलते अक्सर हम उनकी कमियों को भी नजरअंदाज कर जाते हैं. लेकिन जहां तक बात है उन कमियों की जो आप पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव नहीं ड़ालती तो चलता है, लेकिन अगर उनकी कुछ बातें ऐसी हैं जो आपको बार-बार परेशान करती हैं, यह बात गंभीरता से लेनी चाहिए. ऐसे में आप उसे यह कैसे बताएंगे कि उसकी कुछ आदतें आपको पसंद नहीं या उनके व्यवहार में कुछ ऐसा है, जो आपको अनकम्फर्टेबल कर देता है या सीधे-सीधे ये कि उनकी कई अजीब और अटपटी आदतें आपको परेशान करती हैं... और परेशानी उस समय और बढ़ जाती है जब यह आदतें सेक्स के दौरान की हों. तो अब अगर आप खुल कर उनसे इस बारे में बात करेंगे तो हो सकता है कि यह झगड़े को जन्म दे दे, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे डील कर सकते हैं उनकी इन आदतों से...
सेफ सेक्स के लिए जरूरी है इन टिप्स को ट्राई करना
साथी के करीब आने के लिए कौन-सा मौसम है बेहतर?
सुनने को तैयार रहें
हो सकता है कि जिस तरह आपको साथी की कुछ आदतें पसंद नहीं या उनकी कुछ आदतें आपको परेशान करती हैं, ठीक उसी तरह आपकी भी कुछ आदतें उन्हें नापसंद हों या परेशान करती हों. ऐसे में जब आप उनसे इस मुद्दे पर बात कर रहे हों, तो अपनी भी कमियां या बुराईयां सुनने को तैयार रहें. पर जरूरी है कि आप उन्हें सकारात्मक रूप से लें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सेक्स के दौरान होने वाली इन कॉमन इन्जरी के बारे में जानते हैं आप...
बात करें:
यह तो बहुत जरूरी है कि आप अपने साथी से उनकी इन आदतों के बारे में बात करें, जो आपको बुरी लगती हैं. हो सकता है कि आप उनकी इन आदतों से नाराज हो जाते हों, गुस्सा आता हो, लेकिन जब इनपर बात करें, तो गुस्से में नहीं सब्र के साथ करें. उन्हें बताएं कि किस तरह उनकी ये आदतें आप दोनों के लिए, आपके रिश्ते के लिए या फिर सिर्फ उनके लिए ही बुरी साबित होती हैं.
जानें कैसे पाएं Premature Ejaculation से निजात...
इन 6 तरह के कॉन्ट्रासेप्टिव के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
उन खास पलों के बाद Climax हमेशा नहीं देता ‘सुख’!
जीभ देखकर पता चल जाएगा शरीर में है कौन सी बीमारी
फरमान न सुनाएं
जब भी आप अपने साथी से उन मद्दों या उनकी आदतों पर बात कर रहे हों, जो आपको परेशान करते हैं, तो उन्हें खुद को बदल देने का फरमान न सुनाएं. उन्हें ये न कहें कि आपमें ये आदतें बहुत बुरी हैं आज और अभी से इन्हें छोड़ दें. इसके बजाए उनसे कहें कि अगर आप अपनी इन आदतों पर काम करोगे, तो आप और बेहतर इंसान बन सकते हों. फिर देखिए वह कैसे खुद को और बेहतर बनाने में जुट जाएंगे. प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करते वक्त न करें ये गलतियां
नतीजे निकालें
आप अपने साथी से क्या चाहते हैं, पहले तो इस बात को समझें. क्या आप उससे झगड़ कर परेशानी को बढ़ाना चाहते हैं. अगर नहीं, तो फिर खुद ही किसी नतीजे पर न पहुंच जाएं. उनसे बात करें और उन्हें नतीजे दिखाने या बताने कि बजाए मिलकर किसी हल को तलाशें. क्या है इरेक्टाइल डिसफंक्शन और इससे निपटने के 5 आसान तरीके?
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं