विज्ञापन

चांदी की पायल हो गई हैं काली, तो इन टिप्स की मदद से झट से करें साफ, हर कोई पूछेगा नया लिया क्या

Chandi Payal Cleaning Tips: पहने-पहने काली हो गई चांदी की पायल, किचन में मौजूद इन आसान चीजों से झट से करें साफ.

चांदी की पायल हो गई हैं काली, तो इन टिप्स की मदद से झट से करें साफ, हर कोई पूछेगा नया लिया क्या
Silver Jewelry Cleaning Tips: चांदी की पायल को कैसे साफ करें?

Chandi Ki Payal Ko Kaise Saaf Kare: पायल हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करती हैं. विवाहित महिलाओं के श्रृंगार का हिस्सा हैं पायल. आज के समय में आपको पायल की अनगिनत डिजाइन मिल जाएंगी. लेकिन अक्सर लगातार पायल पहनकर रखने से वो काली पड़ जाती है. कई बार काली पायल देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती हैं. ऐसे में क्या करें क्योंकि बार-बार तो नई पायल ले नहीं सकते हैं. तो अगर आप भी अपनी काली पड़ी पायल को नई जैसी चमकदार बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको पायल साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं. Maa, yeh kaise karun? नाम के यूट्यूब चैनल पर पायल साफ करने का तरीका बताया गया है. तो चलिए जानते हैं.

काली हो चुकी पायल को बिल्कुल नया जैसा बनाने के लिए, वो भी बिना किसी खर्च के आप किचन में मौजूद चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं. पूजा के लोटे, डिब्बी को नया जैसा बना सकते हैं. 

कैसे बनाएं काली पायल को नया जैसा- How To Clean Chandi Payal At Home)

1. स्टेप- 

खूब सारा पानी रखिए गैस पर और उसे उबलने रखिए दो चम्मच चाय की
पत्ती डालिए. वही चाय की पत्ती जिससे हम सुबह शाम चाय पीते हैं. बस इसमें थोड़ा सा डिशवॉश कोई भी डाल दीजिए, ड्राई डिटर्जेंट है या लिक्विड जो भी है आप डाल दीजिए. उसके बाद थोड़ा सा डाल दीजिए नींबू का रस और नींबू के छिलके भी इसी में डाल दीजिए. 

2. स्टेप-

आपके घर में जो भी सिल्वर की ज्वेलरी है बस इसमें डाल दीजिए, लेकिन रुकिए इससे पहले एक छोटा सा सीक्रेट जान लिजिए, सिल्वर फाइल का टुकड़ा फाड़कर पानी के अंदर डाल दीजिए. अब आप सारी ज्वेलरी इसके अंदर डाल दें. इसे 5 मिनट के लिए उबलने दें.  

Latest and Breaking News on NDTV

3. स्टेप-

आपकी ज्वेलरी में कोई भी नग है या जो भी आपकी मीनाकारी की हुई है कुछ भी नुकसान नहीं होगा. 5 मिनट तक आप उबलने दें. उसके बाद गैस बंद
कर दीजिए और इसे थोड़ा ठंडा करके एक बड़े टब में डाल दीजिए बस अब देखिए कमाल. 

4. स्टेप-

इस ज्वेलरी को निकाल लेना है नींबू के छिलकों के साथ बाकी का जो चाय का पानी काला हो चुका है हमारे बर्तनों को काला नहीं किया हमारी ज्वेलरी को काला नहीं किया. लेकिन उसने जो भी काला रंग छोड़ा उसे हटा दीजिए. 

5. स्टेप-

अब इस पर नींबू का छिलका एक बार थोड़ा रब कर लीजिए. अब आपको एक सीक्रेट चाहिए वो भी आपको घर में मिल जाएगा.  

यहां देखें पूरा वीडियो-

6. स्टेप-

कॉलगेट पाउडर कॉलगेट पाउडर, जिसे दंत मंजन भी कहते हैं. उसे डालते हुए आप सारी ज्वेलरी के ऊपर बस थोड़ा सा ब्रश से रब करते जाइए तीन-चार बार पानी से आपको धोना होगा. इस ज्वेलरी को हल्के साफ कपड़े से पोछ लीजिए. 

7. स्टेप-

अब एक थाली में सारी ज्वेलरी सुखा के बिल्कुल पानी नहीं होनी चाहिए. फिर से पाउडर डालें, इसकी पॉलिश के लिए खूब सारा पाउडर डाल दीजिए और हाथों से रब कीजिए. थोड़ा-थोड़ा और धीरे-धीरे बस एक साफ सूखे कपड़े से आप पोछ लें या ब्रश से रब कर दें. पूरा पाउडर झाड़ते जाइए कोई नग कोई मीना कुछ खराब ही नहीं होगा. 

आपकी पायल बिल्कुल नई जैसी चमकदार हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- सूखे तुलसी के पौधे को दोबारा हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandi Ki Payal Ko Kaise Saaf Kare, Tips To Clean Silver Jewlery At Home, Payal Design, Chandi Ka Rate, Chandi Ko Saaf Karne Ka Tarika, How To Clean Silver Jewlery At Home, Silver Cleaning, Clean Silver Jewelry At Home Easily, How To Clean A Silver Necklace, Learn How To Clean Silver Jewellery At Home, How To Clean Silver Ornaments At Home, How To Clean Silver Earrings, Payal Image
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com