विज्ञापन

छोटे बच्चे का कान कैसे साफ करें? पीडियाट्रिशियन ने बताई पैरेंट्स के लिए जरूरी बातें

छोटे बच्चों का कान साफ करते हुए पैरेंट्स को बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है. छोटी सी लापरवाही भी बच्चे के कान के लिए काफी खतरनाक हो सकती है. ऐसे में पीडियाट्रिशियन डॉक्टर राजेश्वरी बच्चों का कान साफ करने के लिए जरूरी टिप्स बताई हैं.

छोटे बच्चे का कान कैसे साफ करें? पीडियाट्रिशियन ने बताई पैरेंट्स के लिए जरूरी बातें
छोटे बच्चों का कान कैसे साफ करें?
Instagram/ @talkpediatrics

छोटे बच्चों की देखभाल में उनके शरीर की सफाई बेहद जरूरी होती है. लेकिन जब बात बच्चों के कान की आती है तो अधिकतर माता-पिता थोड़े डरे हुए नजर आते हैं. कई पेरेंट्स इस कन्फ्यूजन में रहते हैं कि क्या बच्चों के कान को साफ करना चाहिए या नहीं. थोड़ी सी लापरवाही से भी बच्चे के कान को नुकसान पहुंच सकता है और काफी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैरेंट्स छोटे बच्चों के कान को कैसे साफ कर सकते हैं. इसकी जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर राजेश्वरी एस शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है. 

कब साफ करें छोटे बच्चे का कान?

पीडियाट्रिशियन के अनुसार बच्चे के कान को जन्म के 24 से 48 घंटों बाद साफ किया जा सकता है. इसके साथ ही हफ्ते में 2 या 3 बार से ज्यादा बच्चे के कान को साफ न करें. 

कैसे करें क्लीनिंग?

डॉक्टर राजेश्वरी बताती हैं कि कान की सफाई के लिए एक मुलायम सूती कपड़े को साफ पानी में भिगोएं और उसका सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें. इसके बाद कान के बाहरी हिस्से, यानी कान के आसपास मौजूद हेलिक्स वाले भाग को साफ करें. साथ ही कान के अंदर कपड़ा, कॉटन बड या बाकी कोई भी चीज डालने की जरूरत नहीं होती है.

क्या कान में तेल डाल सकते हैं?

पीडियाट्रिशियन के मुताबिक कान में पानी या किसी भी तरह का तेल बिल्कुल भी नहीं डालना चाहिए.

कान के वैक्स को कैसे साफ करें?

पीडियाट्रिशियन बताती हैं कि बहुत से पेरेंट्स पूछते हैं कि कान में दिखने वाला वैक्स कैसे साफ होगा. यह समझना जरूरी है कि कान का वैक्स एक प्रोटेक्टिव मैकैनिज्म होता है, जो धूल, गंदगी और अन्य बाहरी चीजों को कान के अंदर जाने से रोकता है, इसलिए इसे साफ करने की जरूरत नहीं होती. ऐसे में अगर आपको बच्चे के कान में वैक्स दिखाई भी दे रहा है, लेकिन बच्चा पूरी तरह से कम्फर्टेबल है, तो कुछ भी करने की जरूरत नहीं है.

इन मामलों में लें डॉक्टर से सलाह

डॉक्टर बताती हैं कि अगर बच्चे के कान में दर्द हो, कान से पस या पानी जैसा डिस्चार्ज निकल रहा हो, स्मैल आ रही हो, बच्चे को बुखार हो या उसे सुनने में परेशानी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन? पेरेंट्स सिखाएं ये 5 आदतें, बढ़ेगा फोकस

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Ear Cleaning, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com