विज्ञापन

2 महीने से बच्ची को हो रही थी खांसी, पेरेंट्स समझ रहे थे नॉर्मल, जांच हुई तो रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हुए हैरान

आगरा में रहने वाली 5 साल की बच्ची को लगातार 2 महीने से खांसी की शिकायत हो रही थी, जिसे पेरेंट्स नॉर्मल समझ रहे थे. जब जांच हुई तो डॉक्टर भी चौंक गए. यहां जानते हैं इस बारे में-

2 महीने से बच्ची को हो रही थी खांसी, पेरेंट्स समझ रहे थे नॉर्मल, जांच हुई तो रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हुए हैरान
Toy whistle in breathing pipe : सांस की नली में फंसी थी सीटी

आगरा की रहने वाली एक 5 साल की बच्ची को पिछले करीब दो महीने से खांसी की परेशानी हो रही थी. घरवालों को लगा कि मौसम बदलने की वजह से बच्ची को खांसी हो रही है. लगातार खांसी होने के साथ-साथ बच्ची को सांस लेने में दिक्कतें होने लगी. साथ ही वे रातों को सो नहीं पाती थी. जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसके पेरेंट्स उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. यहां बच्ची की जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हो गए. 

दरअसल, आगरा के खेरागढ़ की रहने वाली बच्ची को ईएनटी डिपार्टमेंट में दिखाया गया. डॉक्टर रोहिणी ने सबसे पहले एक्सरे कराया, लेकिन उसमें कोई खास वजह नजर नहीं आई. इसके बावजूद बच्ची की परेशानी को देखते हुए डॉक्टर्स को लगा कि कहीं सांस की नली में कोई चीज तो नहीं फंस गई है.

ब्रोंकोस्कोपी में खुला राज

डॉक्टर्स ने बच्ची की ब्रोंकोस्कोपी करने का फैसला किया. जांच के दौरान पता चला कि खिलौने में लगी छोटी सी सीटी सांस की नली में फंसी हुई है. जहां से दोनों लंग्स की ओर हवा जाती है, ठीक उसी जगह ये सीटी अटकी हुई थी. सीटी की वजह से एक ओर से हवा जा रही थी. वहीं, दूसरा रास्ता प्रभावित हो रहा था. इसी वजह से बच्ची को लगातार खांसी आ रही थी और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी.

सीटी निकलते ही मिली राहत

रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर्स की टीम ने बहुत ही सावधानी से सीटी बाहर की. इसके बाद बच्ची को कुछ समय तक निगरानी में रखा गया. बच्ची की स्थिति में सुधार होने पर गुरुवार को उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई. 

डॉक्टर्स का कहना है कि छोटे बच्चे अक्सर खेलते समय चीजों को मुंह में डाल लेते हैं. कई बार खिलौनों के छोटे हिस्से, मूंगफली या दूसरी छोटी चीजें सांस की नली में फंस सकती हैं. ऐसे मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है.

पेरेंट्स को इन बातों पर देना चाहिए ध्यान

  • 3 साल तक के बच्चों को छोटे खिलौने या ऐसी चीजें न दें जिन्हें वे मुंह में डाल सकें.
  • बच्चों को मूंगफली या इसी तरह की चीजें हमेशा अपनी निगरानी में खिलाएं.
  • 3 से 5 साल तक के बच्चे खाते समय बात करते हैं, ऐसे में खाना या कोई दूसरी चीज सांस की नली में जा सकती है.
  • अगर बच्चे को लंबे समय तक खांसी रहे या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

ये भी पढ़ें - प्रदूषण का खौफनाक असर, कोयले जैसे काले पड़ रहे फेफड़े, डॉक्टरों ने दी सुरक्षित रहने की सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cough, Cough & Cold, Cough After Fever, Real Story, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com