विज्ञापन

दांतों में काले धब्बे कैसे करें साफ? इन 5 नुस्खों से चमक सकती है मुस्कान

Teeth Black Sports : दांतों पर होने वाले काले-काले धब्बे शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं. इसे कम करने के लिए आप कुछ नुस्खों का सहारा ले सकते हैं. यहां जानते हैं नुस्खों के बारे में-

दांतों में काले धब्बे कैसे करें साफ? इन 5 नुस्खों से चमक सकती है मुस्कान
Teeth Black Sports : दांतों के काले धब्बे कैसे करें साफ

Black Spots on Teeth : कभी आपने आईने में मुस्कुराते हुए अपने दांतों पर काले या भूरे धब्बे देखे हैं? ये समस्या सिर्फ खूबसूरती को ही नहीं करती, बल्कि कई बार दांतों की सेहत से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकती है. दांतों के काले-काले धब्बे चाय, कॉफी, तंबाकू, धूम्रपान, खराब ओरल हाइजीन या दांतों में प्लाक और टार्टर जमने की वजह से हो सकते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि आप इन काले धब्बों की अगर शुरुआत में ही इलाज करते हैं, तो इससे काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है. यहां हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे दांतों पर दिखने वाले काले धब्बों को साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं-

ब्रशिंग पर दें ध्यान

कई लोग नियमित ब्रश तो करते हैं, लेकिन तरीका सही नहीं होता. दिन में 2 बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें. दांतों के कोनों और मसूड़ों के किनारों की भी अच्छी तरह सफाई करें. इससे प्लाक जमने के चांसेज कम होते हैं, जो दाग को गहरे होने से रोक सकते हैं.

बेकिंग सोडा से चमकाएं दांत

दांतों पर होने वाले काले धब्बों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे एक हल्का नैचुरल क्लीनिंग एजेंट माना जाता है. सप्ताह में 1 या 2 बार टूथपेस्ट में थोड़ी मात्रा मिलाकर ब्रश करने से सतही दाग हल्के पड़ सकते हैं. हालांकि, इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों की ऊपरी परत प्रभावित हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें. 

ऑयल पुलिंग की आदत डालें

ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में ऑयल पुलिंग का जिक्र मिलता है. इसके लिए सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल या तिल का तेल मुंह में लेकर 10 से 15 मिनट तक घुमाएं और फिर थूक दें. इससे मुंह की सफाई बेहतर हो सकती है और बैक्टीरिया कम करने में मदद मिल सकती है.

खाने के बाद जरूर करें कुल्ला 

खाने के बाद कुल्ला करना बहुत ही जरूरी है. आप भले ही चाय-कॉफी जैसी हल्की-फुल्की चीजें भी क्यों न पी-खा रहे हों. कुल्ला करने से दांतों पर खाने की चीजें लंबे समय तक नहीं टिके होते हैं, जिससे दाग पड़ने का खतरा कम हो जाता है.

प्रोफेशनल डेंटल क्लीनिंग कराएं

अगर दाग काफी पुराने या जिद्दी हैं, तो घरेलू उपायों से पूरी तरह साफ होना मुश्किल है. ऐसे में डेंटिस्ट से स्केलिंग और पॉलिशिंग कराना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये प्रसोस दांतों पर जमे टार्टर और गहरे दाग हटाने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें - शरीर पर दांत से काटा, आंख में मारी पेंस‍िल, स्‍कूल में बच्चों की लड़ाई का वीडियो, शिकायत पर पिता का हाथ तोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teeth, Teeth Ache, Teeth Grinding In Children, Black Sport Watch, Mouth Clean
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com