विज्ञापन

भीख देने से मना करने पर भिखारी ने गोवर्धन परिक्रमा कर रही महिला की दांत से काटी नाक

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गोवर्धन कच्चे परिक्रमा मार्ग पर हुए हमले की वजह से महिला की नाक पर गहरा घाव हो गया है. उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

भीख देने से मना करने पर भिखारी ने गोवर्धन परिक्रमा कर रही महिला की दांत से काटी नाक
गोवर्धन परिक्रमा के दौरान भीख नहीं देने पर महिला की नाक काटी.
  • मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर एक भिखारी ने महिला की नाक काट दी और फरार हो गया
  • पीड़ित महिला मोनिका रैना पिछले छह महीने से गोवर्धन में रहकर नियमित परिक्रमा कर रही है
  • भीख देने से मना करने पर भिखारी ने महिला को धक्का देकर गिराया और नाक दांतों से काट ली
लखनऊ:

चोरी और छिनैती की घटनाएं देश के कई हिस्सों से अक्सर सामने आती रहती हैं. स्नैचर राहगीरों से छिनैती कर हवा की रफ्तार से फरार हो जाते हैं. उत्तर प्रदेश के मथुरा में तो एक भिखारी ने महिला की नाक ही काट दी. पीड़ित महिला गोवर्धन की परिक्रमा लगा रही थी. उसने भीख देने से मना किया तो एक भिखारी ने उसे धक्का देकर झाड़ियों में गिरा दिया. अपने दांतों से उसकी नाक काट दी और उसकी लौंग लेकर फरार हो गया.

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर भिखारी ने काटी महिला की नाक

घटना सोमवार शाम की है. मुंबई की रहने वाली मोनिका रैना पिछले छह महीने से गोवर्धन में रहकर लगातार परिक्रमा कर रही हैं. वह राधाकुंड के पास रह रही हैं. सोमवार शाम 5 बजे के करीब वह परिक्रमा कर रही थीं तभी कच्चे परिक्रमा मार्ग पर एक भिखारी उनके पास आया और भीख मांगने लगा.मोनिका ने जब उसे भीख देने से मना कर दिया तो वह उनके पीछे पड़ गया. 

धक्का देकर गिराया और लौंग लेकर फरार

मोनिका ने जब उसे दोबारा भीख देने से मना किया तो वह बदतमीजी करने लगा. उसने युवती को धक्का देकर गिराया और उसका गला दबाने की कोशिश की. फिर उसकी नाक दांतों से काट उनकी लौंग लेकर फरार हो गया. ये घटना देख परिक्रमा मार्ग पर हड़कंप मच गया. इस हादसे से महिला बहुत डर गई हैं. 

महिला की नाक पर गहरा घाव

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हमले की वजह से महिला की नाक पर गहरा घाव हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि माना जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था. घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश तलाश शुरू की. आरोपी की पहचान और तलाश के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

मुंबई की महिला के साथ गोवर्धन में वारदात

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मुंबई की रहने वाली यह महिला पिछले छह महीने से गोवर्धन में रह रही है और नियमित रूप से पर्वत की परिक्रमा करती है. लेकिन मंगलवार को उसके साथ यह वारदात हो गई.

ये भी पढे़ं-स्नैचर की करतूत, पैर कटा फिर भी गलत काम नहीं छोड़ा, नकली पैर लगवाकर शुरू की झपटमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime, Mathura News, Govardhan Parikrama Marg, Nose Cut With Teeth, Mathura Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com