आपकी मुस्कान ही चेहरे के निखार में चार चांद लगाती है, क्योंकि मुस्कान की असली खूबसूरती दांतों में छिपी होती है. सुबह की चाय, कॉफी, मीठी चीजें या सही तरह से दांतों की सफाई न करने की वजह से दांतों पर पीली परत जमने लगती है, जो आपकी मुस्कान की चमक को फीका कर सकती है. अगर, समय रहते दांतों का ध्यान नहीं रखा जाए तो यही समस्या आगे चलकर मसूड़ों में सूजन या दांतों में सड़न जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. अगर, आप बिना महंगे ट्रीटमेंट के मोतियों जैसे चमकदार दांत पाना चाहते हैं, तो ये 3 घरेलू उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
दांतों का पीलापन कैसे हटेगा?
दांतों का पीलापन हटाने के लिए सही देखभाल बहुत जरूरी है. इसके लिए दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करना और कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाना असरदार हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर ही दांतों का पीलापन कैसे साफ करें.
दांतों को सफेद बनाने के उपाय
नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों के छिलकों में प्राकृतिक रूप से सफाई के गुण होते हैं. इन छिलकों को दांतों पर हल्के से रगड़ने से पीली परत कम हो सकती है और आपके दांत चमकदार दिख सकते हैं. हालांकि, इस उपाय को करते समय ज्यादा जोर से न दबाएं, वरना इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है. हफ्ते में एक या दो बार भी यह उपाय करने से फर्क पड़ेगा.
नींबू और बेकिंग सोडा
दांतों की सफाई के लिए नींबू और बेकिंग सोडा पर मददगार हो सकता है. बेकिंग सोडा को एक चम्मच नींबू के रस में मिलाकर इस मिश्रण को दांतों पर मलने से दांतों पर जमी लाल-पीली परत हट जाती है और वे चमक उठते हैं.
नमक और सरसों का तेल
सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ों की हल्की मालिश करने से गंदगी साफ होती है. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसके बाद उंगली की मदद से दांतों और मसूड़ों पर लगाएं. 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें. मुंह में कुछ देर रखकर सादे पानी से कुल्ला कर लें. इसे हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:- पौधों को मिनटों में चट कर सकते हैं कैटरपिलर, इन्हें दूर रखने के लिए अपनाएं उपाय, जानें इल्ली के काटने से क्या होता है
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं