विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

लिवर के फैट को कम करने के लिए इन 4 चीजों के सेवन पर रखें जोर, डिटॉक्स होकर तेजी से करेगा काम

How to Reduce Liver Fat: कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल करके लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है और उसमें जमा फैट को कम किया जा सकता है. यहां हम ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो लिवर के फैट को कम कर उसकी पावर बढ़ाने में मदद करते हैं.

लिवर के फैट को कम करने के लिए इन 4 चीजों के सेवन पर रखें जोर, डिटॉक्स होकर तेजी से करेगा काम
How to Reduce Liver Fat: कुछ चीजों का सेवन कर लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है.

How to Reduce Liver Fat: फैटी लिवर एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है, जो गलत खानपान, मोटापा और शराब के सेवन से जुड़ी होती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह लिवर सिरोसिस और अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है. इसलिए समय रहते हमें अपने लिवर में जमा फैट को कम करने के लिए कुछ नेचुरल तरीके आजमा लेने चाहिए. अच्छी बात यह है कि कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल करके लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है और उसमें जमा फैट को कम किया जा सकता है. यहां हम ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो लिवर के फैट को कम कर उसकी पावर बढ़ाने में मदद करते हैं.

लिवर फैट को कम करने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies to Reduce Liver Fat)

1. डार्क कॉफी

कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं. रोजाना एक कप डार्क कॉफी पीने से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है.

यह भी पढ़ें: बाल झड़ रहे हैं लगातार, तो किचन में मौजूद ये 3 चीजें करेंगी कमाल, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका

2. आंवला

आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में सहायक है. इसे कच्चा या जूस के रूप में लिया जा सकता है.

3. ब्रोकली और फूलगोभी

इन क्रूसिफेरस सब्जियों में फाइबर और डिटॉक्स एंजाइम्स होते हैं, जो लिवर को साफ करने और फैट को घटाने में मदद करते हैं.

4. नट्स (बादाम, अखरोट)

नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और फैटी लिवर की समस्या को कम करते हैं.

यह भी पढ़ें: अगर आप भी बार-बार करते हैं ये 5 काम, तो लिवर जल्दी हो जाएगा खराब, कही आपकी तो नहीं ये आदतें

अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर तेजी से डिटॉक्स होकर बेहतर काम करे, तो इन 4 चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. साथ ही, शराब से दूरी, नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Reduce Liver Fat, Liver Detox Foods, Liver Ko Saaf Karne Ke Upay, Natural Ways To Cleanse Liver, Foods That Improve Liver Function, Foods To Reduce Fatty Liver Naturally, How To Detox Liver, Ayurvedic Remedies For Liver Cleansing, 4 Things To Eat For Faster Liver Detox, Home Remedies To Remove Liver Fat, Liver Fat Reduction Diet Plan, How Turmeric And Garlic Help Liver Detox, Lemon Water For Liver Cleansing, Liver Health Tips For Fatty Liver Patients, Nutritionist-approved Liver Detox Foods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com