Hair Fall Ko Kaise Roke: आजकल बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है, जो तनाव, प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन और पोषण की कमी जैसी कई वजहों से हो सकती है. बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से राहत नहीं मिलती, बल्कि कई बार समस्या और बढ़ जाती है. ऐसे में घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प बन जाते हैं. खास बात यह है कि आपके किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं. इस लेख में हम बताएंगे कि कैसे मेथी के बीज, प्याज का रस और नारियल तेल जैसे घरेलू नुस्खे बालों की सेहत को सुधारने में कमाल कर सकते हैं.
3 असरदार घरेलू उपाय और उनके इस्तेमाल का तरीका
1. मेथी के बीज (Fenugreek Seeds)
कैसे करें इस्तेमाल:
- 2 चम्मच मेथी के बीज रातभर पानी में भिगो दें.
- सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें.
फायदा: मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और हेयर फॉल को कम करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: अगर आप भी बार-बार करते हैं ये 5 काम, तो लिवर जल्दी हो जाएगा खराब, कही आपकी तो नहीं ये आदतें
2. प्याज का रस (Onion Juice)
कैसे करें इस्तेमाल:
- एक प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकालें.
- कॉटन की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं.
- 20-30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें.
फायदा: प्याज में सल्फर होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और डैंड्रफ को भी कम करता है.
3. नारियल तेल (Coconut Oil)
कैसे करें इस्तेमाल:
- नारियल तेल को हल्का गर्म करें.
- उंगलियों से स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें.
- रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें.
फायदा: इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों की जड़ों में गहराई तक जाकर पोषण देता है और बालों को टूटने से बचाता है.
अगर आप महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं. ये न केवल बालों को झड़ने से रोकेंगे, बल्कि उन्हें मजबूत, घना और चमकदार भी बनाएंगे.
लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं