How To Reduce Uric Acid: वैसे तो हमारे शरीर में थोड़ी मात्रा में यूरिक एसिड (uric acid) पाया जाता है, लेकिन जब इसकी मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है तो इससे कई बीमारियां जन्म ले लेती हैं या पुरानी बीमारियां भी बढ़ जाती है. इसके कारणों में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाना खाना और कम पानी का सेवन करना शामिल है. ऐसे में शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से क्या समस्या हो सकती है और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है आइए हम आपको बताते हैं .
क्या होता है यूरिक एसिड, यूरिक एसिड बढ़ने के कारण, समस्याएं, क्या खाने से बचें | Natural Ways to Reduce Uric Acid in the Body
क्या होता है यूरिक एसिड (what is uric acid)
यूरिक एसिड शरीर में मौजूद एक तरह की गंदगी ही होती है, जो खून में अगर बढ़ जाए तो इससे एसिड की मात्रा भी बढ़ जाती है और इसके कारण ज्वाइंट्स में पेन, किडनी की समस्या, दिल का दौरा पड़ने जैसी खतरनाक स्थिति भी हो सकती है. इसलिए यूरिक एसिड को हमें बढ़ने नहीं देना चाहिए, क्योंकि जब यूरिक एसिड शरीर में क्रिस्टल का रूप ले लेता है तो ये शरीर में जमने लगता है और कई समस्या होने लग जाती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर आप भी ये दिक्कतें तो खाना बंद कर दें टमाटर, ये सब्जी बिगाड़ सकती है बीमारी के लक्षण
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण (Reasons for increasing uric acid in the body)
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल, रात के समय ज्यादा खाना खाना, कम पानी का सेवन करना, ठीक समय पर ना खाना और देर रात तक जागना, नॉनवेज फूड का ज्यादा सेवन करना और स्ट्रेस लेना शामिल हो सकता है.
यूरिक एसिड से होने वाली समस्या
यूरिक एसिड के कारण गठिया, अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है, जोड़ों का दर्द, टिशू का डैमेज होना जैसी समस्या होती है. इतना ही नहीं यूरिक एसिड ज्यादा होने से किडनी की समस्या भी हो सकती है.
यूरिक एसिड बढ़ने पर ना करें इन चीजों का सेवन (Food to Avoid)
- यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर गोल्डन किशमिश या सूखे मेवों का सेवन करने से हमें बचना चाहिए, क्योंकि इसमें प्यूरीन होता है और प्यूरीन का सेवन करने से अर्थराइटिस की समस्या बढ़ सकती है.
- शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने पर इमली के रस या इससे बनने वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज पाया जाता है जो एसिड को बढ़ाता है.
- एप्पल में भी नेचुरल फ्रुक्टोज पाया जाता है, जिसका सेवन बहुत ज्यादा करने से अर्थराइटिस की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है.
- शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने पर चीकू का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें भी फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है. इतना ही नहीं खजूर में भी फ्रुक्टोज पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन भी कम करना चाहिए.
जानलेवा साबित हो सकती है कैंसर के बारे में गलत जानकारी, डॉक्टर से जानिए कैंसर से जुड़े मिथ्स की सच्चाई
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं