विज्ञापन

अरबाज खान ने पापा सलीम खान की सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, ब्रेन हैमरेज के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती

सलीम खान को 17 फरवरी को उनके पर्सनल डॉक्टर ने लीलावती हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया था. खबर आने के तुरंत बाद सलमान खान अपने पिता से मिलने हॉस्पिटल जाते दिखे. एक दिन बाद डॉक्टर ने बताया कि ब्रेन हैमरेज के बाद सलीम खान का एक छोटा सा प्रोसीजर हुआ था.

अरबाज खान ने पापा सलीम खान की सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, ब्रेन हैमरेज के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती
सलीम खान की सेहत को लेकर अरबाज खान ने दी बड़ी अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

जाने-माने राइटर सलीम खान को माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद 17 फरवरी को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. सलीम खान अभी भी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हाल ही में पैपराजी के साथ बातचीत में अरबाज खान ने अपने पिता की हेल्थ पर एक अपडेट शेयर किया. फैन्स अरबाज की तरफ से आई इस अपडेट के बाद काफी राहत महसूस कर रहे हैं. अरबाज को हाल ही में मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में देखा गया. जैसे ही वह पार्टी से निकले, एक्टर को पैपराजी ने घेर लिया. उनसे बातचीत करते हुए अरबाज ने अपने पिता की हेल्थ के बारे में बात की और कहा, “वह अब बेहतर हैं, उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है. पापा बेहतर हैं।” जब एक और पैपराजी ने उनसे सलीम खान के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया, “जल्द ही. इंशाअल्लाह.”

सलीम खान 17 फरवरी को हुए थे अस्पताल में भर्ती 

सलीम खान को 17 फरवरी को उनके पर्सनल डॉक्टर ने लीलावती हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया था. खबर आने के तुरंत बाद सलमान खान अपने पिता से मिलने हॉस्पिटल जाते दिखे. एक दिन बाद डॉक्टर ने बताया कि ब्रेन हैमरेज के बाद सलीम खान का एक छोटा सा प्रोसीजर हुआ था. मीडिया से बात करते हुए डॉ. जलील पारकर ने बताया कि सलीम को हल्का हैमरेज हुआ था.

यह भी पढ़ें: ना करोड़ों का होटल, ना हाईफाई सिक्योरिटी, एक्ट्रेस और उसके पति ने घर की छत पर दी शादी की पार्टी

“थोड़ा सा ब्रेन हैमरेज हुआ था. आज सुबह एक छोटा सा प्रोसीजर किया गया और वह पूरा हो गया. वह ठीक और स्टेबल हैं, लेकिन अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. उम्मीद है कि कल तक हम उन्हें वेंटिलेटर से हटा लेंगे. कुल मिलाकर वह काफी अच्छा कर रहे हैं. उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, ठीक होने में ज्यादा समय लगेगा” उन्होंने कहा.

डॉक्टर ने यह भी बताया कि जब सलीम खान को भर्ती कराया गया था, तब उनका ब्लड प्रेशर “हाई” था और उन्हें कुछ “झटके” आ रहे थे. उन्होंने आगे कहा, “हॉस्पिटल में उन्हें तुरंत फर्स्टएड दी गई.”

यह भी पढ़ें: 1354 करोड़ से नहीं भरा पेट, धुरंधर मेकर्स ने धुरंधर 2 की रिलीज से पहले चलाई पैसे बटोरने की एक और स्कीम

संजय दत्त, आमिर खान और मलाइका अरोड़ा समेत कई स्टार्स ने सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. हालांकि परिवार ने अभी तक उनकी हेल्थ के बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. फैंस अब उनके डिस्चार्ज की खबर का इंतजार कर रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arbaaz Khan, Salim Khan, Salim Khan Health Update, Salman Khan, Salim Khan Discharge From Hospital, Salman Khan Father Health Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com