हम में से कई लोग हैं जो हमेशा अपने चेहरे पर ही ध्यान देते हैं. फेस ग्लोइंग हो किसी तरह के दाग-धब्बे न हों, इवन टोन रहे इसके लिए न जाने क्या कुछ करते हैं, लेकिन इन सबके बीच लोग कोहनी और घुटने पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. शायद ही आपने भी कभी इस बात पर ध्यान दिया हो, लेकिन इसे पढ़ने के बाद आप भी इस बात को नोटिस करेंगे. जब भी आप कोई शार्ट ड्रेस या शार्ट्स पहनते हैं तो आपके घुटनों का अलग रंग आपके लुक को थोड़ा-बहुत बिगाड़ ही देता है. वहीं स्लीवलेस और शार्ट स्लीव्स के कपड़े पहनने पर कोहनी का डार्क कलर देखकर आपका भी मुंह बन ही जाता होगा? हालांकि कई लोग इनको साफ करने की कोशिश भी करते होंगे लेकिन वो ऐसा करने में सफल नहीं हो पाते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे बताएंगे जो आपकी इस समस्या का समाधान कर देंगे. इनको आजमाकर आप भी अपने घुटने और कोहनी को चमकदार बना सकते हैं.
घमौरियों को कुछ ही दिनों में ठीक कर देंगी ये Home Remedies
घुटने और कोहनी का कालापन कैसे दूर करें | How to Lighten Knees and Elbows
नारियल तेल
नारियल का तेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है. कई स्किन केयर में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन टोन को लाइट करने में मदद कर सकता है, साथ ही यह स्किन को मॉइश्चराइज रखने और डैमेज स्किन को रिपेयर करने में भी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करना है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैसे करें इस्तेमाल
1. आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं. आप चाहें तो नहाने के बाद अपने कोहनी और घुटनों में नारियल के तेल से लगभग 10-15 मिनट के लिए मसाज करें. दिन में आपको ऐसा 2-3 बार करना है. मसाज तब तक करें जब तक तेल पूरी तरह से सूख न जाए.
गर्दन, हाथ और पैरों में जमा कालापन हो जाएगा गायब, बस शहद में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें
2. आप नारियल के तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर इससे कोहनी और घुटने पर मसाज करें. मसाज तब तक करना है जब तक यह पूरी तरह से स्किन में एब्सॉर्ब हो जाए. बेहतर परिणाम के लिए दिन में 2-3 बार इसको करें. जब भी आप फ्री बैठे हैं आप इस तेल से मसाज कर लें.
Spinal Cord Injury Recovery Story: सनकी आशिक ने बना दिया था जिंदा लाश, मिसाल बनकर उभरी सारिका
3. नारियल के तेल में अखरोट के छिलकों का पाउडर लगाकर भी कोहनी और घुटने में मसाज कर सकते हैं. इसके लिए तेल में पाउडर मिलाकर तब तक मसाज करिए जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाए और फिर छिलके को छाड़ कर हटा दीजिए. बस आपको इतना ध्यान रखना है कि बेहतर रिजल्ट के लिए इसे आपको रूटीन में करना होगा.
जिम से पहले कर लिया ये काम तो कोसों दूर रहेगा हार्ट अटैक:
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं