विज्ञापन

अस्थमा है तो ठंड में कैसे करें एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानिए फेफड़ों को सेफ रखने के आसान तरीके

अगर आप अस्थमा के मरीज हैं और एक्सरसाइज करते हैं तो यहां जानिए ठंड के मौसम में एक्सरसाइज करने का सेफ तरीका.

अस्थमा है तो ठंड में कैसे करें एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानिए फेफड़ों को सेफ रखने के आसान तरीके
अस्थमा के मरीज ठंड में एक्सरसाइज कैसे करें

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में पॉल्यूशन के चलते अस्थमा के मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. सर्दी में सांस लेने में दिक्कत होती है, खांसी बढ़ जाती है, सीने में जकड़न और घरघराहट महसूस होने लगती है. ऐसे में इस मौसम में अस्थमा के मरीज जो एक्सरसाइज करते वे अक्सर तेजी से और मुंह से सांस लेते हैं, जिससे ठंडी, सूखी हवा नाक से कम गर्मी और नमी के साथ निचले सांस की नली तक पहुंच पाती है और इससे सांस की नली की मांसपेशियां टाइट हो सकती हैं. HT की रिपोर्ट के मुताबिक, KIMS हॉस्पिटल, ठाणे में पल्मोनोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मानस मेंगर ने अस्थमा के मरीजों के लिए सर्दियों में एक्सरसाइज करने के टिप्स शेयर किए है.

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है अस्थमा की दिक्कत?

डॉ. मानस मेंगर के अनुसार, अस्थमा में सांस लेने की नलिकाएं पहले से ही नाजुक और सूजी हुई होती हैं. जब ठंडी और सूखी हवा फेफड़ों तक पहुंचती है, तो श्वसन मार्ग सिकुड़ सकते हैं. इससे खांसी, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. एक्सरसाइज के दौरान लोग तेजी से सांस लेते हैं और अक्सर मुंह से सांस लेते हैं, जिससे ठंडी हवा सीधे फेफड़ों तक पहुंच जाती है और फिर दिक्कत बढ़ जाती है. दरअसल, सर्दियों में वायरल संक्रमण, धूल, प्रदूषण, धुआं और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व भी अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं. अगर अस्थमा पहले से कंट्रोल नहीं है, तो ठंड और एक्सरसाइज इसे और बढ़ा सकती है.

एक्सरसाइज से पहले क्या करें?

अगर आपको अस्थमा है और एक्सरसाइज करते हैं तो आपको कुछ चीजों का पहले से ध्यान रखना चाहिए. ठंड में बिना तैयारी के हैवी वर्कआउट शुरू नहीं करना चाहिए. पहले कुछ मिनट हल्की एक्टिविटी करके शरीर को गर्म करें. इससे फेफड़ों और श्वसन तंत्र को एक्सरसाइज के लिए तैयार होने का समय मिलता है और सांस से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है.

ठंडी हवा से फेफड़ों को बचाएं

आप बाहर एक्सरसाइज करते हैं तो ठंड के मौसम में नाक और मुंह को ढीले फेस कवर से ढक सकते हैं. इससे सांस के साथ अंदर जाने वाली हवा गर्म और नम हो जाती है. इसके अलावा मुंह की बजाय नाक से सांस लें. अगर मौसम बहुत ज्यादा ठंडा हो या प्रदूषण का लेवल बढ़ा हुआ हो, तो घर के अंदर की एक्सरसाइज करें.

दवाओं को नजरअंदाज न करें

अगर डॉक्टर ने आपको रिलीवर इनहेलर या अन्य दवाएं दी हैं, तो उनका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें. बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं बंद नहीं करनी चाहिए, भले ही आपको कुछ समय से कोई परेशानी महसूस न हो रही हो.

यह भी पढ़ें:- BP High रहता है तो सुबह-सुबह बनाकर पी लें ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पूरे दिन रहेगा कंट्रोल

यह भी पढ़ें:- सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से जानिए किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asthma, Exercise, Winter Workouts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com