Viral Video: अनंत सिंह (Anant Singh) की बेटी शिवांगी की होने वाली शादी काफी चर्चा में है. मोकामा विधायक की बेटी की 25 नवंबर को शादी है. इससे पहले शुक्रवार को पटना में भव्य तिलक समारोह हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. तिलक में भारी भीड़ होने के चलते खाने-पीने की चीजों पर लूट मच गई. अब अनंत सिंह की बेटी के तिलक से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 3 लड़कियां मोकामा विधायक की बेटी के तिलक समारोह में पहुंचीं थीं.
शिवांगी दीदी के तिलक में आए- लड़कियां
पटना की रहने वाली कृति वर्मा (@unparallelkriti) ने अपने अकाउंट से इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वह सेल्फी वीडियो में 2 अन्य लड़कियों के साथ अनंत सिंह की बेटी के तिलक कार्यक्रम में नजर आ रही है. कृति वीडियो में कहती है कि आज अनंत सिंह की बेटी का तिलक है और हम सब वही पर आए हैं. हां, शिवांगी दीदी के तिलक में आए हैं.
ओपन इनविटेशन पर तिलक में पहुंची लड़कियां
वीडियो के शुरुआत में एक लड़की बोलती है कि इससे पहले कोई बोले कि विदाउट इनविटेशन आए हैं तो उनको बता दूं कि हमें इनविटेशन मिली थी. हम लोगों को चाचा के थ्रू ओपन इनविटेशन मिला था, तो हम लोग आ गए हैं. लड़की अनंत सिंह को चाचा कह रही है. उसका कहना है कि अनंत सिंह ने सभी ओपन इनविटेशन भेजा था.
बता दें कि बेटी की शादी की तैयारियों के बीच अनंत सिंह कई बार कह चुके हैं. हम शादी में सबको बुला रहे हैं. चाहे वह कहीं का हो. एक वीडियो में अनंत सिंह ने साफ-साफ कहा कि शादी में सबको आना है. जिन लोगों तक कार्ड पहुंच पाया, जिन तक नहीं पहुंच पाए, वे भी आएं. कोई सिनेमा नहीं है, जिसके लिए टिकट लगेगा.
वीडियो पर यूजर के आए मजेदार कमेंट्स
अब जब अनंत सिंह की बेटी के तिलक में पहुंची इन लड़कियों का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ तो लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं. इन लड़कियों के वीडियो पर 3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि इंस्टाग्राम पोस्ट पर 2 हजार से अधिक कमेंट्स आए हैं.
यह भी पढ़ें | सिंधी-मारवाड़ी नस्ल के करोड़ों के घोड़े बुलेट रफ्तार से दौड़ेंगे, अनंत सिंह के बेटी की शादी में भव्य घुड़दौड़
सबसे पहले ही एक यूजर @satyapraksh_singh_0007 ने कमेंट में लिखा कि सुनने में मिस्टेक हो गया. शादी में बुलाया था, तुम तो तिलक में आ गई. वहीं, दूसरे यूजर सुभम गुप्ता ने लिखा कि नीरजा के छोड़ के सब आ सकता है. जबकि एक अन्य यूजर @govind.choudhary03 कमेंट किया कि बिना बुलाए खाने पहुंच गई.
तिलक में खाने को लेकर मची लूट
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी के तिलक कार्यक्रम से जुड़े इन लड़कियों के अलावा और भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में लोग खाने को लेकर छीना झपटी करते हुए नजर आए. एक वीडियो में तो लोग प्लेट के लिए ही लड़ गए, जबकि एक्स पर वायरल हुए एक अन्य वीडियो में कुछ लोग पूड़ी-कचौड़ी व रसगुल्ले के लिए आपस में भिड़ गए. कई वीडियो में दावा किया गया कि तिलक समारोह में खाना खत्म होने के चलते कुछ लोग भूखे लौट गए.
यह भी पढ़ें | डिफेंडर, 18 तोला जेवर और सोने-चांदी के बर्तन... बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दामाद को क्या-क्या दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं