विज्ञापन

BP High रहता है तो सुबह-सुबह बनाकर पी लें ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पूरे दिन रहेगा कंट्रोल

डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. शालिनी सिंह सालुंके के मुताबिक, बीपी कंट्रोल करने के लिए सुबह एक सुपर ड्रिंक बहुत फायदेमंद हो सकती है. इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चुकंदर, अलसी के बीज, दालचीनी और अदरक की जरूरत होगी, जिसे सुबह पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है.

BP High रहता है तो सुबह-सुबह बनाकर पी लें ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पूरे दिन रहेगा कंट्रोल
बीपी कंट्रोल करने वाला ड्रिंक

आजकल के समय में बीपी की समस्या बहुत आम हो गई है. हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है, जो धीरे-धीरे दिल, किडनी और शरीर के अन्य हिस्सों पर असर डालती है. बीपी को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन बिना दवा के भी बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ सुबह की कुछ आदतें आपकी मदद कर सकती है. पुणे में जनरल फिजिशियन, डायबिटोलॉजिस्ट, डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि घर में मिलने वाली कुछ चीजें बीपी को नेचुरली कम कर सकती हैं.

डॉ. शालिनी के मुताबिक, बीपी कंट्रोल करने के लिए सुबह एक सुपर ड्रिंक बहुत फायदेमंद हो सकती है. इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चुकंदर, अलसी के बीज, दालचीनी और अदरक की जरूरत होगी, जिसे सुबह खाली पेट पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है. चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है. वहीं, अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं. दालचीनी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है, जबकि अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं.

कैसे बनाएं BP सुपर ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाने के लिए 100 ग्राम चुकंदर का जूस, इसमें 1 चम्मच भुने और पिसे हुए अलसी के बीज, 1/4 दालचीनी का पाउडर और आधा से 1 चम्मच अदरक का रस एक साथ मिलाएं. इस ड्रिंक को रोज सुबह पीना ही शुरू कर दें. इससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है.

हाई ब्लड प्रेशर क्या है?

हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहा जाता है, ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक रहता है. नॉर्मल ब्लड प्रेशर की बात करें तो सिस्टोलिक 120 और डायस्टोलिक 80 हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर स्टेज-1 में सिस्टोलिक 130-139 और  डायस्टोलिक 80-89 तक रहता है, जबकि स्टेज-2 में  सिस्टोलिक 140 और डायस्टोलिक 90 तक हो सकता है. बीपी का लेवल जब 180/120 तक पहुंच जाएं तो ये सेहत के लिए खतरा है.

यह भी पढ़ें:- नाभि में कलौंजी का तेल लगाने से क्या होता है? नाभि में तेल कैसे डालें 

यह भी पढ़ें:- लिवर को कैसे हेल्दी रखें? डॉक्टर से जानिए सुबह से रात तक का सही रूटीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bp Control, Blood Pressure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com