विज्ञापन

50 की उम्र के बाद भी घुटने रहेंगे फिट, बस इन 3 बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी कम उम्र में ही घुटने के दर्द से परेशान हैं, तो डॉक्टर के बताए ये 3 नियम जरूर अपनाएं.

50 की उम्र के बाद भी घुटने रहेंगे फिट, बस इन 3 बातों का रखें ध्यान
घुटनों के दर्द का इलाज.
NDTV

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे घुटने जवाब देने लगते हैं. सीढ़ियां चढ़ते वक्त कट-कट की आवाज, बैठकर उठते वक्त दर्द, सुबह उठते ही घुटनों में अकड़न ये सब 50 के बाद आम हो जाता है. लोग सोचते हैं, अब तो घुटने खराब ही होंगे, अब तो घुटना बदलवाना ही पड़ेगा. लेकिन ऐसा नहीं है. हाल ही में (Max Super Speciality Hospital, Mohali के डॉ. तरनदीप सिंह गिल ने अपने पॉडकास्ट में बताया है कि घुटनों को फिट रखने के लिए कोई बड़ी दवा नहीं चाहिए. बस 3 बातों का ध्यान रख लीजिए, आपके घुटने 70 की उम्र में भी साथ देंगे. 

घुटने हेल्दी और फिट रखने का मंत्रा-

1. वजन को कंट्रोल में रखिए- 

घुटनों का सबसे बड़ा दुश्मन वजन है. डॉ. गिल कहते हैं, जब आप चलते हैं, तो आपके घुटनों पर आपके वजन से 3 गुना ज्यादा बोझ पड़ता है.  सीढ़ियां चढ़ते वक्त तो ये बोझ 5 गुना हो जाता है. मतलब अगर आपका वजन 10 किलो ज्यादा है, तो चलते वक्त घुटनों पर 30 किलो एक्स्ट्रा बोझ पड़ रहा है.  अब सोचिए, घुटने कितने दिन ये बोझ झेल पाएंगे? इसीलिए 50 के बाद वजन को बढ़ने मत दीजिए. 

क्या करें- रात को हल्का खाना खाइए, मीठा और तला हुआ कम कर दीजिए, रोज 30 मिनट पैदल चलिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. बैलेंस डाइट लीजिए- 

आजकल लोग किसी एक डाइट के पीछे भाग रहे हैं. कोई कीटो कर रहा है, कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग, कोई सिर्फ सलाद खा रहा है डॉ. गिल कहते हैं, घुटनों के लिए किसी एक डाइट की जरूरत नहीं है. जरूरत है बैलेंस डाइट की. बैलेंस डाइट का मतलब है, शरीर को हर जरूरी चीज मिले. प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, सब कुछ. 

क्या खाएं- दूध, दही, पनीर - कैल्शियम के लिए. दाल, अंडा, सोयाबीन - प्रोटीन के लिए, ताकि घुटनों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत रहें. धूप - विटामिन डी के लिए. रोज 20 मिनट धूप में बैठिए. हरी सब्जियां, फल - विटामिन और मिनरल के लिए और हां, पानी खूब पीजिए.

3. फिजिकली एक्टिव-

बहुत से लोग सोचते हैं, घुटनों में दर्द है, तो आराम करना चाहिए. यही सबसे बड़ी गलती है. डॉ. गिल कहते हैं, घुटने एक दरवाजे के कब्जे जैसे हैं. दरवाजा रोज खोलेंगे-बंद करेंगे, तो कब्जा चलता रहेगा दरवाजा बंद करके रख देंगे, तो कब्जा जाम हो जाएगा. घुटने भी ऐसे ही हैं. जितना चलेंगे-फिरेंगे, घुटने उतने ही फिट रहेंगे. 

क्या-क्या कर सकते हैं- 

  • पैदल चलना
  • साइकिल चलाना 
  • योगा

ये भी पढ़ें- सर्दियों में कान दर्द क्यों बढ़ जाता है, जानें कारण और घरेलू उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghutno Ke Dard Ka Desi Ilaj In Hindi, Ghutno Ke Dard Ka Gharelu Ilaj, Ghutno Ke Dard Ke Gharelu Upay, Knee Pain Causes, Knee Pain Cure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com