विज्ञापन

अस्थमा के मरीज छठ घाट पर जरूर बरतें ये खास सावधानियां, बढ़ते प्रदूषण के बीच ऐसे करें छठ पूजा

बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे मनाएं सुरक्षित छठ का पर्व? अस्थमा रोगी ऐसे रखें अपना ख्याल.

अस्थमा के मरीज छठ घाट पर जरूर बरतें ये खास सावधानियां, बढ़ते प्रदूषण के बीच ऐसे करें छठ पूजा
छठ में प्रदूषण से कैसे बचे.
NDTV

छठ का पावन पर्व शुद्धता और आस्था का सबसे बड़ा त्योहार है. इन चार दिनों में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसके लिए लाखों लोग नदी या तालाब के घाटों पर इकट्ठा होते हैं. लेकिन इन दिनों दिल्ली एनसीआर में हवा में बढ़ता प्रदूषण अस्थमा के मरीजों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. अगर आपको या आपके परिवार में किसी को सांस की बीमारी है, तो घाट पर जाते समय कुछ खास सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आस्था का यह पर्व सेहत पर भारी न पड़े.

छठ पर कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल-

​1. मास्क पहनें- 

​छठ घाट पर भीड़भाड़, अगरबत्ती, दीयों के धुएं और पटाखों के कारण हवा में प्रदूषण का लेवल बढ़ जाता है. ऐसे में घर से बाहर निकलते समय एन-95 या अच्छा मास्क जरूर पहनें. यह आपको प्रदूषित हवा और धूल से बचाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

​2. इनहेलर पास रखें-

​अस्थमा के मरीजों को कभी भी अपना इनहेलर या जरूरी दवाएं नहीं भूलनी चाहिए. घाट पर जाने से पहले इनहेलर का इस्तेमाल कर लें और पूजा के दौरान भी इसे अपने साथ ही रखें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत मिल सके.

​3. धुएं और भीड़ से दूर- 

​घाट पर कई लोग हवन, अगरबत्ती और कपूर जलाते हैं. इस धुएं से सांस की नली सिकुड़ सकती है और सीने में जकड़न या खांसी की समस्या हो सकती है. कोशिश करें कि धुएं के से थोड़ी दूर रहें और खुली हवा वाली जगह पर खड़े हों.

​4. पूरे कपड़े पहनें-

​इस बदलते मौसम में सुबह शाम हल्की ठंड शुरू हो गई है ऐसे में अस्थमा के मरीज गर्म कपड़े पहनकर जाएं, ताकि ठंड की वजह से सांस लेने में कोई परेशानी न हो.

​5. पानी पीते रहें- 

​व्रत के दौरान भले ही उपवास हो, लेकिन जो लोग व्रत नहीं कर रहे हैं वे समय-समय पर पानी पीते रहें. शरीर में पानी की सही मात्रा रहने से गले और सांस की नली में सूखापन नहीं होता, जिससे घुटन महसूस नहीं होती.

नोट- अगर आपको किसी भी तरह की कोई समस्या हो रही है, तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- बिना दवा के कब्ज से राहत कैसे पाएं, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घर बैठे मिलेगा आराम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Ghat, Chhath Ghat Safety, Chhath Safety, Asthma Patients, Asthma Patient Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com