विज्ञापन

जहरीली हवा से घुट रही बच्चों की सांसें, डॉक्टर ने बताया कितना बड़ा है खतरा

बढ़ता प्रदूषण बच्चों के लिए बड़ों की तुलना में काफी ज्यादा घातक होता है. इस सीजन में आपको बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. यहां जानते हैं इस बारे में- 

जहरीली हवा से घुट रही बच्चों की सांसें, डॉक्टर ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Pollution Affect Child Health: प्रदूषण बच्चों के लिए है खतरनाक

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. देश के कई शहरों में बढ़ता प्रदूषण बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी बड़ा खतरा रहता है. नारायणा हेल्थ के पीडियाट्रिक डॉ. आदित्य कुलकर्णी का कहना है कि वयस्कों की तुलना में बच्चों के फेफड़े काफी ज्यादा संवेदनशील होते हैं, इसलिए जहरीली हवा का असर उन पर जल्दी और गहरा पड़ता है. लगातार खराब एयर क्वालिटी के बीच बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है. इसलिए इस बढ़ते प्रदूषण में बच्चों की केयर करना बहुत ही जरूरी है. यहां जानते हैं जहरीली हवा से बच्चों को कितना खतरा है?

प्रदूषण से बच्चों को क्यो है ज्यादा खतरा

डॉ. कुलकर्णी बताते हैं कि बच्चों के फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं होते. इसके साथ ही वे बड़ों की तुलना में काफी तेजी से सांस लेते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में दूषित हवा  अधिक मात्रा में पहुंचती है. हवा में मौजूद पीएम 2.5, पीएम 10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और अन्य जहरीले कण सीधे फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए बड़ों को साफ हवा में रखना बहुत ही जरूरी है.

बच्चों में बढ़ रहा है एलर्जी और अस्थमा का खतरा

डॉक्टर्स का कहना है कि प्रदूषण के कारण बच्चों में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी और बार-बार खांसी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जिन बच्चों को पहले से ही सांस से जुड़ी परेशानी है, उनमें ये खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है. कई मामलों में प्रदूषण लंबे समय तक फेफड़ों की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है.

किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?

डॉक्टर कहते हैं कि अर आपके बच्चे को लगातार खांसी,सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न महसूस हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने पीडियाट्रिक से जरूर मिलेंं. बच्चों में दिखने वाले किसी भी असामान्य लक्षणों को इग्नोर न करें. सही समय पर इलाज बच्चों में होने वाली गंभीर परेशानी से बचाव कर सकते हैं.

दूषित हवा से बच्चों को कैसे करें सुरक्षित?

अगर आप बढ़ते प्रदूषण में अपने बच्चे को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ चीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत है, जैसे-

  • खराब एयर क्वालिटी वाले दिनों में बच्चों को लंबे समय तक बाहर खेलने से बचाना चाहिए. 
  • घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें. 
  • बच्चों को पोषण से भरपूर आहार दें. 
  • पर्याप्त पानी और नियमित शारीरिक एक्टिविटी कराएं. 
  • स्कूल जाते समय मास्क का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें - एयर पॉल्यूशन से फेफड़े ही नहीं, दिल भी हो रहा कमजोर, डॉक्टर से जानिए बच्चों से बुजुर्गों तक का कैसे रखें ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lung Health, Asthma, Children Health, Lung Health And Air Pollution, Child Respiratory Health Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com