Uric Acid: यूरिक एसिड एक ऐसा रसायन है जो हर किसी के शरीर में पाया जाता है. इसका एक निश्चित मात्रा में होना ठीक है, लेकिन जब यह शरीर में ज्यादा मात्रा में बनने लगता है और शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है तो यह कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है. आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह है यूरिक एसिड की समस्या लोगों में बढ़ती जा रही है. शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द, चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है.
हालांकि इसका इलाज किया जा सकता है. डॉक्टर को दिखाकर दवाओं का सेवन कर के यूरिक एसिड के लेवल को कम किया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों का सेवन और घरेलू नुस्खे भी इसको कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे ( How to Control High Uric Acid Home Remedies)
त्रिफला जैसा की इसके नाम से ही पता लग रहा है कि ये तीन फलों या जड़ी-बूटियों "हरिताकी, बिभीतकी और अमलाकी" का संयोजन है. ये एक आर्युवेदिक रासायनिक फार्मूला है. जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. क्या आप जानते हैं कि ये यूरिक एसिड को कम करने में भी बहुत फायदेमंद होता है.
कैसे करें सेवन
बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए सुबह और शाम गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिल सकती है.
इसके साथ ही यह शरीर से जुड़ी अन्य परेशानियों जैसे कब्ज, अपच, गैस से भी राहत दिलाने में मदद करता है.
Home Remedies for Glowing Skin | दमकती, बेदाग त्वचा के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खे
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं