Does Diabetes Damage The Heart?: बीपी और शुगर के बारे में अक्सर लोग डिस्कस करते हैं. बीपी यानी कि ब्लड प्रेशर और शुगर का बढ़ना यानी कि डायबिटीज शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है. इन दोनों का ही असर दिल की सेहत पर भी पड़ता है. पहले तो एक उम्र के बाद ही इन बीमारियों का डर सताता था, लेकिन अब कम उम्र के लोगों को भी ये बीमारियां जकड़ने लगी हैं. एनडीटीवी ने इस बारे में पद्मभूषण डॉ. टीएस क्लेर से लंबी चर्चा की. डॉ. क्लेर ने बीपी से जुड़ी नई गाइडलाइन्स की जानकारी भी दी और ये भी बताया कि बीपी और शुगर की वजह से दिल के साथ साथ शरीर के कौन से अंगों पर असर पड़ सकता है.
बीपी और शुगर से दिल को नुकसान | Effect Of BP And Sugar On Heart Health
1. बीपी का दिल पर असर
डॉ. क्लेर के मुताबिक बहुत से पेशेंट्स को अक्सर ये पता ही नहीं होता कि उनका बीपी बढ़ा हुआ है. आमतौर पर जब तक लोगों को सिरदर्द न हो या कोई और तकलीफ न हो, तब तो वो ये मानते ही नहीं है कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है. इसलिए बीपी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. बीपी अगर लगातार ज्यादा होता है तो हार्ट की तकलीफ हो सकती है, ब्लाइंडनेस हो सकती है या फिर किडनी फेल होने तक की नौबत आ सतकी है. डॉ. क्लेर के अनुसार 18 से 21 साल की उम्र पार होते होते हर युवा को साल में कम से कम दो बार बीपी जरूर चेक करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: कैसे पहचाने कि सीने में हो रहा दर्द हार्ट की बीमारी का है इशारा? एक्सपर्ट से समझें चेस्ट पेन और हार्ट का लिंक
18 साल और उससे ऊपर के लोगों में बीपी 130-80 होना चाहिए.
65 साल से ज्यादा की उम्र में, नई गाइडलाइन के अनुसार 140-90 बीपी नॉर्मल माना जाता है.
लो बीपी के नुकसान
लो बीपी होना एक किस्म की एक्यूट सिचुएशन है. डॉ. क्लेर के अनुसार किसी को डायरिया हो या ब्लीडिंग हो जाए या हार्ट अटैक तो बीपी लो हो सकता है. बीपी लो होना इसलिए खतरनाक है, क्योंकि ये इशारा करता है कि अब हार्ट ब्लड पंप करने में कमजोर हो गया है यानी वो सही प्रेशर जनरेट नहीं कर पा रहा है.
यह भी पढ़ें: 30 दिन का वेट लॉस चैलेंज: तेजी से वजन कम करने के लिए पहले दिन खाने में क्या शामिल करें? जानें वर्कआउट प्लान
डायबिटीज का दिल पर असर
डॉ क्लेर के अनुसार डायबिटीज होना यानी शुगर बढ़े रहने से शरीर में मेटाबॉलिक डिसऑर्डर होने लगते हैं. इसका असर दिल पर भी पड़ता है. शुगर की वजह से शरीर की आर्ट्रीज में भी ब्लॉकेज होने लगता है. डायबिटीज की वजह से डायबिटीक कार्डियो मायोपेथी भी हो सकती है. डॉ. क्लेर के अनुसार शक्कर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स दोनों हार्ट के लिए खतरनाक हैं.
Heart Attack: युवाओं में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, Cardiologist से समझिए इससे बचने के उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं