Mouth Ulcers Home Remedies: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है लेकिन जब ये होते हैं तो काफी तकलीफ देते हैं. जीभ, होंठ या गाल के अंदर छोटे-छोटे घाव (Wounds) बन जाते हैं, जिससे खाना पीना तक मुश्किल हो जाता है. मसालेदार खाना , पेट की गड़बड़ी, शरीर में विटामिन (Vitamin) की कमी या ज्यादा तनाव (Tension) इसके पीछे की वजह हो सकते हैं. आमतौर पर चले अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन दर्द और जलन से राहत पाने के लिए घरेलु उपाय काफी काम आ सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं दादी-नानी के बताए कुछ घरेलु उपाय.
शहद से करें इलाज- (Honey)
शहद में एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) गुण होते हैं, जो चलो को जल्दी भरने में मदद करते हैं. दिन में दो से तीन बार शहद को छालों में लगाने से दर्द और जलन (Inflammation) कम हो सकती है. यह घाव को नमी भी देता है, जिससे ठीक होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है.

यह भी पढ़ें- सब्जी में ज्यादा नमक या मिर्च पड़ जाए तो क्या करें? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में ठीक करें स्वाद
नारियल तेल देगा आराम- (Coconut Oil)
नारियल तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी (Anti-Inflammatory) गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं. आप कॉटन की मदद से इसे छालों पर लगा सकते हैं. इससे मुंह में ठंडक मिलती है और दर्द से रहत मिलती है.
दही से मिलेगी ठंडक- (Curd)
ठंडा दही खाने से मुंह को आराम मिलता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स (Probiotics) मुंह के बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद करते हैं. इससे छाले जल्दी ठीक होने लगते हैं और जलन भी कम होती है
हल्दी वाला पानी- (Turmeric Water)
हल्दी में एंटीसेप्टिक (Antiseptic) गुण होते हैं. गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर कुल्ला करने से छालों में आराम मिलता है. यह इन्फेक्शन (Infection) को कम करता है और घाव भरने में मदद करता है.
बर्फ से पाएं तुरंत राहत- (Ice Cube)
अगर छालों में ज्यादा जलन हो रही है, तो बर्फ का छोटा टुकड़ा छाले की जगह पर हलके से लगाएं. इससे तुरंत ठंडक मिलती है और दर्द कम होता है.
अगर छाले बार-बार हो रहे हों या ठीक नहीं हो रहे हों तो समय पर डॉक्टर को दिखाएं. ऊपर बताए गए घरेलु उपायों से आप काफी हद तक मुंह के छालों से राहत पा सकते हैं.
Watch Video: ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं