अक्सर आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि उनको बार-बार मुंह में छाले हो जाते हैं. दरअसल मुंह में छाला हो जाए तो खाना भी दुश्मन लगने लगता है. रोटी का एक निवाला खाओ, तो ऐसा लगता है जैसे किसी ने मिर्च लगा दी हो. चाय पीना भी मुश्किल हो जाता है. जीभ पर या गाल के अंदर एक छोटा सा दाना कई बार बहुत दर्दनाक बन जाता है. कई लोगों छाले की समस्या से राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन हर छोटी बात के लिए बार-बार दवा लेना ही नहीं. अगर आप भी छाले की समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.
मुंह में छाले क्यों होते हैं?
छाले होने की सबसे बड़ी वजह है पेट की गर्मी और कब्ज. जब पेट साफ नहीं होता, तो गर्मी मुंह में छालों के रूप में निकलती है. इसके अलावा दांत से जीभ या गाल कट जाना, ज्यादा तीखा-मसालेदार खाना, विटामिन B12 और आयरन की कमी, ज्यादा टेंशन लेना और रात को कम सोना भी छालों की वजह मानी जाती हैं. कई बार नए टूथपेस्ट या ब्रश से भी मुंह कट जाता है और छाला बन जाता है.

छालों से राहत पाने के घरेलू उपाय-
1.शहद-
एक बूंद शुद्ध शहद छाले पर लगाकर 5 मिनट छोड़ दें. शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, इससे छाला जल्दी भर सकता है.
2. देसी घी-
रात को सोने से पहले छाले पर थोड़ा सा देसी घी लगाइए. घी मुंह की गर्मी को शांत कर सकता है.
3. हल्दी और नारियल का तेल-
एक चुटकी हल्दी में 2 बूंद नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और छाले पर लगाएं. इससे जलन में आराम मिल सकता है.
4. फिटकरी-
एक चुटकी फिटकरी का पाउडर छाले पर 1 मिनट लगाकर कुल्ला कर लें. ये पुराना और बहुत असरदार नुस्खा है.
5. अमरूद के पत्ते-
छाले को शांत करने के लिए अमरूद के पत्तों को रामबाण माना जाता है. सुबह बासी मुंह कोमल-कोमल अमरूद के पत्ते ले और इन्हें चबाकर कुल्ला कर लें. इससे छालों में रात मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- क्या आपके फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं? इस एक टेस्ट से मिनटों में चलेगा पता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं