विज्ञापन

सूजी कैसे बनती है चावल से या गेहूं से? जानिए इसे घर पर तैयार करने का तरीका

सूजी चावल से नहीं, बल्कि गेहूं से बनती है. साबुत गेहूं को मिक्सर में दरदरा पीसकर और छलनी से छानकर घर पर सूजी और दलिया तैयार किया जा सकता है. जानिए इसका आसान तरीका और जरूरी टिप्स.

सूजी कैसे बनती है चावल से या गेहूं से? जानिए इसे घर पर तैयार करने का तरीका
गेहूं से कैसे बनती है सूजी
ndtv

सूजी का इस्तेमाल हलवा, उपमा, इडली और कई तरह के नाश्ते बनाने में किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूजी चावल से नहीं, बल्कि गेहूं से बनती है. इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. जानिए गेहूं से सूजी और दलिया बनाने का आसान तरीका. घर में कुछ मीठा बनाने का मन हो या सुबह नाश्ते में उपमा और इडली तैयार करनी हो, सूजी अक्सर रसोई में काम आती है. बाजार में आसानी से मिलने वाली सूजी को लोग पैकेट में खरीदकर रखते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सूजी आखिर बनती किस चीज से है. क्या यह चावल से या गेहूं से तैयार होती है. दरअसल, सूजी गेहूं से बनाई जाती है. साबुत गेहूं को सही तरीके से दरदरा पीसकर और छानकर घर पर भी सूजी तैयार की जा सकती है. इससे आप जरूरत के हिसाब से ताजा सूजी बना सकते हैं. यूट्यूब पर @Preeti'shealthycorner नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. 

गेहूं से बनती है सूजी

जानकारी के अनुसार, सूजी बनाने के लिए मुख्य रूप से गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है. गेहूं को पीसकर उसके अलग-अलग आकार के कणों को छानने से सूजी और दलिया तैयार किया जा सकता है. हालांकि, बाजार में अलग-अलग अनाज से बने मिलते-जुलते उत्पाद भी मिलते हैं, इसलिए पैकेट खरीदते समय उसके लेबल को पढ़ना जरूरी है. घर पर गेहूं से सूजी बनाने के लिए आपको साबुत गेहूं, मिक्सर ग्राइंडर और अलग-अलग आकार की छलनी की जरूरत होगी.

घर पर गेहूं से दलिया कैसे बनाएं

सबसे पहले साबुत गेहूं को साफ करके मिक्सर ग्राइंडर में डालें. इसे लगातार चलाने की बजाय पल्स मोड पर चलाएं, ताकि गेहूं बारीक आटे में बदलने के बजाय छोटे-छोटे दानों में टूटे. अब इसे मोटी जाली वाली छलनी से छान लें. छलनी में बचे बड़े टुकड़ों को दोबारा पीसकर छानें. इस तरह जो दरदरे दाने मिलेंगे, उनसे दलिया तैयाार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- सिंघाड़े की चाट कैसे बनाएं? सिघाड़े की चटपटी चाट बनाने का आसान तरीका

गेहूं से घर पर सूजी बनाने का तरीका

गेहूं पीसने के दौरान जो बारीक कण निकलते हैं उन्हें अलग कर लें. अब इन कणों को बारीक छलनी से छानें, ताकि मोटे दाने और गेहूं के छिलके अलग हो जाएं. छानने के बाद मिलने वाले दानों को सूजी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर दोबारा छानकर इसकी बनावट को और बेहतर किया जा सकता है. घर पर सूजी बनााते समय ध्यान रखें कि गेहूं और मिक्सर पूरी तरह सूखे हों. तैयार सूजी को भी एयरटाइट डिब्बे में रखें और नमी से बचाएं. इससे सूजी जल्दी खराब होने से बच सकती है. हालांकि, घर पर बनी सूजी भी सही तरीीके से स्टोर करना जरूरी है और इसमें खरााब होने के संकेत दिखें तो इसका इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें- Poha Masala Dosa : चावल दाल का नहीं, पोहे से बनाएं मसाला डोसा, म‍िनटों में हो जाएगा तैयार, यह रही आसान रेस‍िपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gehu, Suji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com