विज्ञापन

सूखे नारियल से घर पर बनाएं शुद्ध तेल, आसान तरीका जानकर बाजार का तेल लेना भूल जाएंगे!

How To Extract Coconut Oil From Dry Coconut: घर में पूजा, त्योहार या प्रसाद के बाद सूखे नारियल अक्सर लंबे समय तक रखे रह जाते हैं. कई बार लोग इन्हें बेकार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या फेंक देते हैं. लेकिन यही सूखा नारियल आपके बहुत काम आ सकता है. इससे आप घर पर ही बिल्कुल शुद्ध और नेचुरल नारियल तेल तैयार कर सकते हैं.

सूखे नारियल से घर पर बनाएं शुद्ध तेल, आसान तरीका जानकर बाजार का तेल लेना भूल जाएंगे!
Make pure oil at home from dried coconut
Unsplash

How To Extract Coconut Oil From Dry Coconut: घर में पूजा, त्योहार या प्रसाद के बाद सूखे नारियल अक्सर लंबे समय तक रखे रह जाते हैं. कई बार लोग इन्हें बेकार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या फेंक देते हैं. लेकिन यही सूखा नारियल आपके बहुत काम आ सकता है. दरअसल, इससे आप घर पर ही बिल्कुल शुद्ध और नेचुरल नारियल तेल तैयार कर सकते हैं. इस तरीके की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी मशीन की जरूरत नहीं होती. बस थोड़ी सी मेहनत और सही तरीका अपनाकर आप ऐसा तेल बना सकते हैं जो बाजार में मिलने वाले तेल से भी ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित होता है.

क्यों खास है घर का बना नारियल तेल?

घर का बना नारियल तेल पूरी तरह शुद्ध होता है. इसमें किसी तरह की मिलावट या केमिकल नहीं होता. यही कारण है कि यह बालों, त्वचा और सेहत के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है. कई लोग इसे खाना बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह नेचुरल फैट (Natural Fat) का अच्छा स्रोत होता है.

नारियल तेल निकालने के लिए तैयारी कैसे करें?

सबसे पहले सूखे नारियल को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. छोटे टुकड़े करने से इसे पीसना आसान हो जाता है. इसके बाद इन टुकड़ों को करीब 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इससे नारियल नरम हो जाता है और उसका दूध आसानी से निकल जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

यह भी पढ़े: Strawberry Protein Rabri Recipe: फिटनेस लवर्स के लिए खास मिठाई , घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी प्रोटीन रबड़ी

दूध निकालने का आसान तरीका

अब भीगे हुए नारियल को मिक्सी में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह पीस लें. जब यह पेस्ट बन जाए तो इसे एक साफ कपड़े या छलनी की मदद से छान लें. इससे जो सफेद और गाढ़ा तरल निकलेगा, वही नारियल का दूध (Coconut Milk) होता है.

दूध से ऐसे तैयार होगा तेल

निकाले गए दूध को 12 से 15 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. कुछ समय बाद इसमें ऊपर मलाई जैसी मोटी परत जम जाएगी. इस परत को अलग करके कड़ाही में धीमी आंच पर गर्म करें. धीरे-धीरे इसमें से तेल निकलने लगेगा और नीचे भूरा हिस्सा रह जाएगा.

कैसे करें नारियल तेल को स्टोर?

जब तेल तैयार हो जाए तो इसे छानकर सूखी कांच की बोतल में भर लें. ध्यान रखें कि इसमें पानी बिल्कुल न जाए. सही तरीके से रखा गया यह तेल लंबे समय तक खराब नहीं होता और इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रहता है.

Watch Video: धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com