विज्ञापन

दिवाली पर ज्यादा खाने से बचना है? ये रहा त्योहारों में वजन बढ़ने से बचने का आसान तरीका

मन न हो तो भी त्योहारों के दिनों में कुछ न कुछ खा लेते हैं, क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां तो नीचे बताई गई टिप्स को फॉलो करें.

दिवाली पर ज्यादा खाने से बचना है? ये रहा त्योहारों में वजन बढ़ने से बचने का आसान तरीका
दिवाली पर ज्यादा खाने से कैसे बचें?
NDTV

दिवाली का नाम सुनते ही सबसे पहले मुंह में पानी आ जाता है. काजू कतली, गुलाब जामुन, घर की बनी गुजिया और नमकीन का डिब्बा खुलते ही रुकने का नाम ही नहीं लेता है. त्योहारों के इस मौसम में खुद को रोकना सच में बहुत मुश्किल काम हो जाता है. फिर अगले दिन पेट भारी होना और गैस की दिक्कत परेशान करती है. क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो बिना सोचे समझे खाते चले जाते हैं? अगर हां , तो इस दिवाली सेहत खराब किए बिना मजा लेना चाहते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा.

ओवरईटिंग से बचने के तरीके:

खाली पेट बिल्कुल न रहें:

जब भी आप किसी पार्टी में जाए तो कभी भी भूखा पेट न निकले. घर से निकलने से पहले थोड़ा सा दलिया, फल या एक मुट्ठी बादाम खाकर निकले. जब पेट थोड़ा भरा होगा तो आप बाहर जाकर जरूरत से ज्यादा जंक फूड या मिठाइयां खाने से बच जाएंगे.

पानी पीते रहे दिनभर:

कई बार हमें समझ नहीं आता कि हमें भूख लगी है या प्यास. शरीर में पानी की कमी होने पर भी हमें क्रेविंग्स होने लगती है. दिनभर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पिए. कोल्ड ड्रिंक या डिब्बा बंद जूस की जगह नारियल पानी या नींबू पानी पिए.

छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें:

यह एक बहुत पुराना और काम का तरीका है. जब आप बड़ी प्लेट में खाना लेते है तो दिमाग को लगता है कि खाना कम है. वही छोटी प्लेट पूरी भरी हुई नजर आती है. इससे आप जरूरत से कम खाना खाते है और ओवरईटिंग से बच जाते है.

मीठा खाने का सही समय जानें:

मिठाई खाने का सबसे सही समय खाना खाने के तुरंत बाद होता है, क्योंकि उस समय पेट भरा होता है तो आप ज्यादा नहीं खा पाते है. अगर आप शाम को खाली पेट मिठाई खाएंगे तो एक की जगह तीन चार गपगपा जाएंगे. इसलिए लिमिट में रहकर ही मीठा चखे.

स्नैक्स में तले भुने से बचें:

बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले स्नैक्स सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होते है. इसकी जगह घर पर मखाने भून ले, बादाम या अखरोट रख ले. जब भी कुछ मंचिंग करने का मन हो तो इन्हें खाए. ये पचने में भी आसान होते है और वजन भी नहीं बढ़ाते है.

नींद पूरी करें:

जब नींद पूरी नहीं होती है तो शरीर में ऐसे हॉर्मोन बनते है जो आपको ज्यादा खाने के लिए उकसाते है. दिवाली की भागदौड़ में सोना बहुत जरूरी है. कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर ले ताकि अगले दिन आपका मूड और पेट दोनों ठीक रहे.

थोड़ा वक्त निकालकर वॉक करें:

त्योहारों में काम बहुत होता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप वॉक करना ही छोड़ दे. खाना खाने के बाद दस पंद्रह मिनट टहलने की आदत डाले. इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में सुस्ती भी नहीं आती है.

इसे भी पढ़ें: काजू कतली को कहें टाटा! 100 रुपये में बनाएं 1 किलो मूंगफली बर्फी, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy Tips, Diwali Gut Health, How To Avoid Overeating During Diwali Season, How To Avoid Overeating On Diwali, How To Stop Overeating
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com