विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्ते में प्यार है फिर भी क्यों महसूस होता है अकेलापन? इन 5 वजहों से बनती है पार्टनर से दूरी

Healthy Relationship Tips: रिश्ते में साथ रहने के बावजूद अकेलापन महसूस हो सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक भावनात्मक दूरी, लगातार आलोचना, गलत संवाद और प्यार जताने का अलग तरीका इसकी वजह हो सकता है.

Relationship Tips: रिश्ते में प्यार है फिर भी क्यों महसूस होता है अकेलापन? इन 5 वजहों से बनती है पार्टनर से दूरी
रिश्ते में प्यार है फिर भी अकेलापन क्यों महसूस होता है
ndtv

कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर हमारे साथ रहता है, हम साथ खाना खाते हैं, बातें करते हैं और रोजमर्रा के काम भी साथ करते हैं. फिर भी मन के किसी कोने में अकेलापन महसूस होता है. दरअसल, सिर्फ शारीरिक रूप से साथ रहना ही रिश्ते को मजबूत नहीं बनाता. रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव भी उतना ही जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार, जब पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं को समझ नहीं पाते या खुलकर बात नहीं कर पाते, तो रिश्ते में भावनात्मक अकेलापन बढ़ने लगता है.

भावनात्मक रूप से मौजूद रहना जरूरी

एक्सपर्ट के मुताबिक, पार्टनर जब अपनी परेशानी साझा करे तो सिर्फ 'ठीक है' कहकर बात खत्म करने के बजाय उसे समझने की कोशिश करनी चाहिए. अगर वह थकान, सिरदर्द या खराब दिन की बात कर रहा है तो पूछें कि आखिर हुआ क्या और उसे किस तरह मदद की जरूरत है. ऐसा व्यवहार पार्टनर को यह एहसास कराता है कि उसकी भावनाओं की अहमियत है.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

हर फैसले में पार्टनर को शामिल करें

रिश्ते में अकेलेपन की एक बड़ी वजह जरूरी फैसलों से पार्टनर को दूर रखना भी हो सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि दोनों को एक टीम की तरह महसूस होना चाहिए, न कि सिर्फ एक ही घर में रहने वााले दो लोगों की तरह. इसलिए बड़े फैसलों में पार्टनर की राय लेना जरूरी है.

ये भी देखें- पति-पत्नी के रिश्ते में जहर घोल सकते हैं ये 5 मजाक, भूलकर भी न करें ऐसी बातें

बार-बार आलोचना करने से बचें

एक्सपर्ट ने बताया कि लगातार कमियां निकालने और आलोचना करने से पार्टनर धीरे-धीरे खुलकर बात करना बंद कर सकता है. उसे लगने लगताा है कि अपनी बात कहने पर भी उसे समझने के बजाय जज कियाा जाएगा. इससे भावनात्मक दूरी बढ़ती जाती है.

प्यार जताने का तरीका समझें

साथ ही, हर व्यक्ति प्यार अलग तरह से महसूस करता है. किसी को प्यार भरे शब्द पसंद होते हैं, तो किसी को साथ बिताया समय, मदद, उपहार या अपनापन. इसलिए पार्टनर से सीधे पूछें कि उसे किस तरह प्याार महसूस होता है.

रिश्ते में सुरक्षित माहौल बनाएं

एक्सपर्ट की सलाह है कि पार्टनर की भावनाओं को छोटा न समझें और न ही तुरंत समाधान देने की कोशिश करें. पहले उसकी बात ध्यान से सुनें, समझें और जरूरत पड़ने पर साथ दें. फोन दूर रखकर बातचीत करनाा, फैसलों में शामिल करना और सम्मान के साथ बात करना रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत कर सकता है.

ये भी देखें- दोस्‍तों के साथ हंसी मजाक में करते हैं नॉन वेज जोक्स, तो एक्‍ट्रेस नीना गुप्‍ता ने इस पर कह दी ये बड़ी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy Relationship Tips, Healthy Relationship Tips For Couples, Healthy Relationship Tips In Hindi, Healthy Relationship Tips In Marathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com