Health Benefits of Tulsi: तुलसी हमारे लिए सिर्फ एक पौधा नहीं है बल्कि हमारी धर्म और संस्कृति का अहम हिस्सा है. हिन्दू धर्म में तुलसी पूजनीय है. कहते हैं कि घर के आंगन में तुलसी होती है वहां बीमारी या बैक्टीरिया अपना डेरा नहीं जमा पाते. तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर है. आपकी हेल्थ के लिए तुलसी बहुत फायदेमंद है. वैसे तो तुलसी में एक नहीं अनेकों फायदे हैं लेकिन ठंड में तुलसी के फायदे दुगने हो जाते हैं. ठंड का मौसम अपने साथ सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी तमाम बीमारियां लेकर आता है. ऐसे में तुलसी इन सभी बीमारियों का एकमात्र रामबाण इलाज है. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दी में तुलसी के नियमित सेवन में होंगे ये कमाल के फायदे.
सर्दियों में तुलसी के फायदे | Health Benefits of Tulsi Plant Leaves and Medicinal Uses
1. बुखार होगा कम
सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी जुकाम या बुखार से परेशान रहते हैं. ऐसे में अगर आपको तेज बुखार हो तो आप तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. काढ़ा बनाने के लिए आधा लीटर पानी में तुलसी की पत्तियां, शक्कर, दूध और इलायची पाउडर मिलाकर इन सभी चीजों को उबालकर पिएं. तुलसी की पत्तियों का काढ़ा पीने से शरीर का टेंपरेचर कम होता है. दरअसल तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो हर तरह के वायरल इनफेक्शन से शरीर की रक्षा करती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीरियड्स रेगुलर करें, तेजी से वजन घटाएं और इम्यूनिटी बूस्ट करें! बस डाइट में शामिल करें ये एक चीज...
2. जमा कफ से छुटकारा
लगातार कफ बनने की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. ऐसे में तुलसी आपकी नाक, श्वास नली और लंग्स में जमा कफ को निकालने में मदद करती है. अस्थमा, सर्दी जुकाम और फेफड़ों की बीमारियों से तुलसी आप का बचाव कर सकती है. गले में खराश होने पर तुलसी के पत्तों में लौंग और नमक में पानी उबालकर पानी पिएं. इससे आपको काफी फायदा मिलेगा.
3. स्ट्रेस कम करती है तुलसी
तुलसी में वो खूबी है जो आपके पूरे दिन की थकावट को पल भर में दूर कर सकती है. अगर आप किसी तनाव से गुजर रहे हैं तो रोज रात को दूध में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर उबाल लें और फिर इस दूध को पी लें. ये दूध आपके नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाने में आपकी मदद करेगा और आपका तनाव कम हो जाएगा.
Skincare Tips For Men: फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद से जानें पुरुष कैसे करें अपनी स्किन की देखभाल
4. इम्युनिटी होगी स्ट्रांग
लगातार जिस तरह से कोरोना महामारी हमारे इर्द-गिर्द घूम रही है, ऐसे में बॉडी की इम्युनिटी स्ट्रांग होना सबसे ज्यादा जरूरी है. इसमें तुलसी आपकी मदद कर सकती है. दरअसल तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज होती हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाती हैं.
5. कई बीमारियों का इलाज है ये काढा
सर्दी जुकाम हो जाए या फिर आप मौसमी फ्लू का शिकार हो जाएं तो तुलसी का ये काढा आपकी तमाम बीमारियों का इलाज बन सकता है. इस काढ़े को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें. अब उसमें मिश्री और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें और फिर इस काढ़े का सेवन करें. सर्दी के मौसम में तुलसी का ये काढा कई सीजनल बीमारियों की एक दवा है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं