Khali pet tulsi ke patte ke fayde: लगभग हर घर में पाई जाने वाली तुलसी एक ऐसा पौधा है जो कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकते हैं. यहां जानें किन लोगों को सुबह उठकर खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने चाहिए.
खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के फायदे | What happens if we eat Tulsi leaves daily | Khali pet Tulsi ke patte khane ke fayde
स्ट्रेस :आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव और चिंता से ग्रस्त हैं. तुलसी में मौजूद एडेप्टोजेन इस समस्या से निपटने में मदद कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट खा लें पीपल का पत्ता, आस-पास नहीं फटकेंगी ये 4 बीमारियां!
मुंह की बदबू: तुलसी के पत्तों में मौजूद गुण ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं. ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से मुंह की बदबू से राहत पाई जा सकती है.
इम्यूनिटी: खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाने से बदलते मौसम में होने वाली समस्याएं जैसे सर्दी और जुकाम से राहत पाई जा सकती है. तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजनूत बनाने में मददगार हैं.
पेट: पेट से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों के लिए खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है. यह पाचन को बेहतर बनाने, पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में सहायक हैं.
ब्लड शुगर: अगर आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
Watch Video: How to Control Constipation,Remedies: गैस, अपच,अफारा, कब्ज के घरेलू नुस्खे| Kabj ka ilaj| Gut Health
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं