Benefits Of Sarvangasana : योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बहुत पुराना और असरदार तरीका है. योग के कई आसन और विधियां हैं, जिनका अभ्यास अलग-अलग फिजिकल और मेंटल प्रॉब्लम्स के सॉल्युशन के रूप में किया जाता है. उन्हीं आसनों में से एक प्रमुख आसन है सर्वांगासन, जिसे शोल्डर स्टैंड भी कहा जाता है. इस आसन को ‘क्वीन ऑफ आसन' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह फिजिकल हेल्थ के अलग-अलग पहलुओं पर प्रभाव डालता है. इस आर्टिकल में हम सर्वांगासन के फायदे, विधि और इससे मिलने वाले हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में विस्तार से जानेंगे.
सर्वांगासन की विधि और फायदे (Benefits And Method Of Sarvangasana)
सर्वांगासन की विधि
- सबसे पहले अपने योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं.
- अगर आपके बाल बंधे हैं, तो उन्हें ढीला कर लें ताकि सिर और गर्दन पर कोई दबाव न पड़े.
- अब दोनों घुटनों को सीने की ओर खींचें और दोनों हाथों से कमर को सपोर्ट करते हुए हिप्स को ऊपर उठाएं.
- अपने हिप्स को कंधे की सीध में लेकर आएं और शरीर को सीधा रखें.
- अब धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर की ओर सीधा करें, पंजे आकाश की ओर हों. इस दौरान, ध्यान रखें कि आपकी कोर एक्टिव रहे और आप गहरी सांस लें.
- जितनी देर आप आरामदायक महसूस करें, उतनी देर तक इस स्थिति में बने रहें.
- फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैरों को वापस नीचे लाकर, घुटनों को सीने की ओर खींचें और शरीर को धीरे-धीरे मैट पर वापस लाएं.
इसे भी पढ़ें: सफेद पानी आने की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा ये फल, बस सुबह-शाम खाने के बाद कर लें इसका सेवन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर्वांगासन के फायदे
-सर्वांगासन का नियमित अभ्यास फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है. सबसे प्रमुख फायदों में से एक है थायरॉइड ग्लैंड पर इसका सकारात्मक प्रभाव. यह आसन थायरॉइड ग्लैंड को सिमुलेट करता है, जिससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है. थायरॉइड के इम्बैलेंस के कारण होने वाली प्रॉब्लम्स को दूर करने में यह आसन सहायक है.
-इसके अलावा, सर्वांगासन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और ब्लड का फ्लो सिर की ओर बढ़ाता है, जिससे ब्रेन के काम करने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है.
- मेंटल स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन को कम करने में भी यह आसन सहायक है. जब व्यक्ति इस आसन को करता है, तो वह स्ट्रेसफुल थॉट्स से फ्री रहता है और मेंटल पीस का अनुभव करता है. साथ ही, यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है और पीठ के दर्द में राहत मिलती है.
ध्यान रखें
इस आसन के दौरान किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें, क्योंकि यह आसन धीरे-धीरे किया जाना चाहिए. अगर आप इस आसन को सही तरीके से और नियमित रूप से करते हैं, तो आप न सिर्फ फिजिकल हेल्थ में सुधार पाएंगे, बल्कि मेंटल पीस भी अनुभव करेंगे. इसलिए, सर्वांगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके लिए एक बेहतरीन निर्णय हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं