Haija hone par kya khana chahiye: हैजा एक ऐसी बीमारी है जो अक्सर बरसात के मौसम में खूब देखने को मिलती है. यह एक संक्रामक बीमारी है, जो विब्रियो कोलेरी नाम के बैक्टीरिया से फैलती है. हैजा मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी से फैलता है. अक्सर इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को दस्त और उलटी से बुरा हाल हो जाता है. बार-बार दस्त और उलटी से व्यक्ति में पानी की कमी हो जाती है. शरीर में पानी की कमी होने से व्यक्ति को जरुरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं मिल पाते जिससे शरीर बहुत कमजोरी महसूस करता है.
हैजा बीमारी के आम लक्षण
1. हैजा बीमारी में बार-बार अचानक से पेट में दर्द उठता है और तरल पानी जैसा मल निकलने लगता है.
2. इस बीमारी में बार-बार उल्टियां भी आती हैं.
3. हैजा बीमारी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे बहुत प्यास लगने लगती है.
4. इस बीमारी से शरीर को जरुरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं मिल पाते.
5. इस बीमारी में त्वचा और मुँह सूखने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चों में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए उन्हें दें ये 4 फूड आइटम्स
हैजा होने पर क्या खाना चाहिए?
1. हैजा से पीड़ित होने पर छोटे-छोटे समय अंतराल में नमक चीनी का घोल पीना चाहिए , इससे उसके शरीर को जरुरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. हैजा होने पर खुद को हाइड्रेटेड रखें और उबला हुआ पानी पिएं.
3. आप सूप, नारियल पानी, शिकंजी जैसे तरल पदार्थ भी पी सकते हैं.
4. साफ़-सुथरी, धुली और पूरी तरह से पकी हुई सब्जी खाएं.
5. इस बीमारी में खिचड़ी खाने से पेट को बहुत आराम मिलता है.
6. दही और हल्का चावल खाना भी इस बीमारी में फायदेमंद होता है.
7. आप मसला हुआ केला भी खा सकते हैं.
हैजा होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
1. इस बीमारी में कच्ची सब्जियां बिलकुल न खाएं.
2. बहुत ज्यादा तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचें.
3. दूषित पानी पीने से भी आपको बचना चाहिए.
4. खुले में मिलने वाले भोजन और पेय पदार्थों को पीने से भी बचें.
ये सावधानियां भी रखें
1. शौच के बाद हमेशा अपने हाथ साबुन से धोएं.
2. खाना खाने से पहले अपने हाथ जरूर धोएं.
3. घर के आस-पास साफ़-सफाई बनाए रखें.
4. नालियों और खाली गड्ढों को हमेशा ढक कर रखें.
Watch Video: Weight Loss Injection Mounjaro: मोटापा दूर करने की दवा, कीमत, खुराक,साइड इफेक्ट।Motapa Kaise Ghataye
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं