Cholera Outbreak in Odisha: ओडिशा में हैजा का प्रकोप गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है. राज्य के जाजपुर, भद्रक और क्योंझर जिलों में इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 15 जून 2025 तक, राज्य में 1,500 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को जाजपुर जिले के प्रभावित इलाकों से लिए गए सैम्पल में हैजा पैदा करने वाले बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि की है. सरकार की परेशानी तब और बढ़ गई जब दो और जिलों में भी हैजा फैलने की खबर मिली.
यह भी पढ़ें: 100 साल तक निरोगी जीते हैं इन देशों के लोग, डाइट में खाते हैं ये चीजें, जीवनभर फॉलो करते हैं ये मंत्र
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हैजा क्यों फैलता है?
हैजा एक दूषित पानी से होने वाली बीमारी है, जो विब्रियो कोलेरा नामक बैक्टीरिया के कारण होती है. यह दूषित पानी और संक्रमित भोजन के सेवन से फैलता है. ओडिशा में इस प्रकोप का मुख्य कारण अशुद्ध पेयजल बताया जा रहा है. जाजपुर और भद्रक जिलों से लिए गए 41 सैम्पल में से 8 में हैजा की पुष्टि हुई है.
हैजा के लक्षण (Symptoms of Cholera)
पतला दस्त: शरीर से तेजी से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है.
गंभीर डिहाइड्रेशन: त्वचा का सूखना, बहुत ज्यादा प्यास लगना और कमजोरी महसूस होना.
उल्टी और पेट में ऐंठन: शरीर में पानी की कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।
लो बल्ड प्रेशर: शरीर में लिक्विड की कमी से ब्लड प्रेशर गिर सकता है.
हैजा के कारण (Causes of Cholera)
दूषित पानी पीना: सार्वजनिक जल स्रोतों या कुएं का अशुद्ध पानी हैजा फैलाने का मुख्य कारण होता है.
संक्रमित भोजन: बिना धोए फल और सब्जियां, अधपका सी फूड और अनहाइजीनिक जगह पर बना खाना संक्रमण फैला सकता है.
खराब स्वच्छता: गंदगी और खुले में शौच करने से बैक्टीरिया तेजी से फैलता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी डॉक्टर ने बताया बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने का नेचुरल तरीका, बस आपको करना है इन 7 चीजों का सेवन
हैजा का इलाज (Treatment of Cholera)
ओआरएस (ORS) का सेवन: शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस घोल पीना सबसे प्रभावी उपाय है.
एंटीबायोटिक्स: गंभीर मामलों में डॉक्टर एंटीबायोटिक्स लिख सकते हैं, जिससे संक्रमण को रोका जा सकता है.
इंट्रावेनस फ्लूइड्स: बहुत ज्यादा डिहाइड्रेशन होने पर लिक्विड दिए जाते हैं.
हैजा से बचाव के उपाय (Preventive Measures Against Cholera)
- साफ और उबला हुआ पानी पीएं
- खाने से पहले हाथ धोएं
- दूषित चीजों से बचें
- स्वच्छता का ध्यान रखें
- ओआरएस और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं