विज्ञापन

फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने के लिए रातभर जाग रहे हैं? नई स्टडी का दावा, ये आदत बढ़ा सकती है वजन

क्या आप भी रात-भर जागकर देखते है फीफा वर्ल्ड कप, अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें लगातार छह हफ्तों तक हर रात सिर्फ 90 मिनट कम सोने से किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा.

फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने के लिए रातभर जाग रहे हैं? नई स्टडी का दावा, ये आदत बढ़ा सकती है वजन
कम नींद से होने वाले नुकसान.
NDTV

फीफा वर्ल्ड कप अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और दुनिया भर की तरह भारत में भी लाखों फुटबॉल फैन आधी रात से लेकर सुबह तक मैच देखने के लिए जाग रहे हैं. लेकिन अगर आप भी हर रात अपनी नींद की कुर्बानी देकर अपनी पसंदीदा टीम को चीयर कर रहे हैं, तो जरा संभल जाइए. एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि लगातार छह हफ्तों तक हर रात सिर्फ 90 मिनट कम सोना भी वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है. यानी अगर पूरे टूर्नामेंट के दौरान आपकी नींद लगातार कम होती रही, तो इसका असर आपके वजन और कमर के घेरे पर भी पड़ सकता है,

मैच का रोमांच, लेकिन नींद का नुकसान-

फीफा वर्ल्ड कप के कई मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक आधी रात या तड़के सुबह खेले जा रहे हैं. ऐसे में हजारों फैन मैच खत्म होने तक जाग रहे हैं और अगले दिन कम नींद के साथ अपने काम पर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि अगर यह सिलसिला कई हफ्तों तक चलता रहा, तो इसका असर सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहता. 90 मिनट... यानी एक फुटबॉल मैच जितनी नींद

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने करीब 100 वयस्कों पर स्टडी की. दिलचस्प बात यह है कि स्टडी में प्रतिभागियों की नींद रोज करीब 90 मिनट कम कराई गई. एक फुटबॉल मैच भी लगभग 90 मिनट का होता है. यही वजह है कि देर रात तक लगातार मैच देखने वाले फैंस के लिए यह रिसर्च और भी ज्यादा अहम मानी जा रही है. इनमें ऐसे लोग शामिल थे जो आमतौर पर 7 से 8 घंटे सोते थे. उनसे लगातार छह हफ्तों तक हर रात करीब 90 मिनट देर से सोने के लिए कहा गया. रिसर्च में सामने आया कि इस दौरान प्रतिभागियों का औसतन करीब 450 ग्राम वजन बढ़ गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पूरी नींद लेना क्यों है जरूरी. (Image NDTV)  

आखिर नींद कम होने से वजन क्यों बढ़ता है?

स्टडी में यह भी पाया गया कि जिन लोगों की नींद कम हुई, वे पहले के मुकाबले ज्यादा देर तक बैठे रहने लगे. यानी शरीर की गतिविधियां कम हो गईं. यही वजह है कि धीरे-धीरे वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया. दरअसल, कम नींद लेने से भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है. ऐसे में मीठा, तला-भुना और ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने की इच्छा बढ़ सकती है. साथ ही शरीर थका हुआ महसूस करता है, जिससे एक्टिवनेस कम हो जाती है.

मैच भी देखें, सेहत भी बचाएं-

अगर आप वर्ल्ड कप का कोई मुकाबला मिस नहीं करना चाहते, तो कोशिश करें कि अगले दिन नींद पूरी कर लें. दिन में छोटी झपकी लेना, सुबह हल्की एक्सरसाइज करना, जरूरत से ज्यादा कॉफी या चाय से बचना और लगातार कई रातें जागने से बचना आपकी सेहत के लिए बेहतर रहेगा. आखिर वर्ल्ड कप तो कुछ हफ्तों में खत्म हो जाएगा, लेकिन अगर नींद की कमी आदत बन गई, तो उसका असर लंबे समय तक शरीर पर रह सकता है.

ये भी पढ़ें- चूहा काट ले तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया फर्स्ट ऐड और चूहों से छुटकारा पाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA World Cup, Weight Gain, Sleep Research, Sleepless Nights Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com