विज्ञापन

FIFA जीतने वाली टीम स्पेन को मिलेगी 'नकली ट्रॉफी', असली वाली कहां जाती है?

FIFA World Cup Trophy : स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप जीतकर ट्रॉफी जरूर उठाई, लेकिन जश्न खत्म होते ही उससे कुछ ऐसा वापस ले लिया जाएगा. आखिर असली ट्रॉफी जाती कहां है? इसके बारे में ज्यादातर फुटबॉल फैंस नहीं जानते हैं.

FIFA जीतने वाली टीम स्पेन को मिलेगी 'नकली ट्रॉफी', असली वाली कहां जाती है?
FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी से जुड़ा दिलचस्प फैक्ट

FIFA World Cup Trophy : स्पेन ने रविवार को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. इस दौरान फेरान टोरेस के निर्णायक गोल ने स्पेन को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इसके बाद विजेता टीम का ट्रॉफी के साथ जश्न मनाना तो लाजमी है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस ट्रॉफी को खिलाड़ी सिर पर उठाकर जीत का जश्न मनाते हैं, वह हमेशा के लिए उनके देश के पास नहीं रहती.

चैंपियन टीम को क्यों नहीं मिलती असली ट्रॉफी?

फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को ट्रॉफी हमेशा के लिए नहीं दी जाती. फाइनल के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में विजेता टीम को कुछ समय के लिए असली ट्रॉफी सौंपी जाती है. खिलाड़ी उसके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, जश्न मनाते हैं और उसी दौरान चैंपियन देश का नाम ट्रॉफी के आधार (बेस) पर उकेरा जाता है. इसके बाद सेरेमनी खत्म होने पर FIFA असली ट्रॉफी वापस अपने कब्जे में ले लेता है. विजेता देश को यादगार के तौर पर केवल ट्रॉफी की गोल्ड-प्लेटेड रेप्लिका (प्रतिरूप) दी जाती है, जिसे वह अपने देश में हमेशा के लिए रख सकता है.

कहां रखी जाती है असली FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी?

जश्न खत्म होने के बाद असली FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख स्थित फीफा वर्ल्ड फुटबॉल म्यूजियम में सुरक्षित रखा जाता है.  मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी को इटली के मशहूर आर्टिस्ट सिल्वियो गज्जानिगा ने डिजाइन किया था. 36 सेंटीमीटर ऊंची इस ट्रॉफी को 18 कैरेट सोने से बनाया गया है. इसमें दो मानव आकृतियां पृथ्वी को ऊपर उठाए हुए दिखाई देती हैं, जो फुटबॉल की वैश्विक एकता और खेल भावना का प्रतीक मानी जाती हैं.

यह ट्रॉफी पहली बार 1974 में पश्चिम जर्मनी ने जीती थी. इससे पहले इस्तेमाल होने वाली जूल्स रिमे ट्रॉफी 1983 में रहस्यमय परिस्थितियों में चोरी हो गई थी और कभी बरामद नहीं हो सकी. इसी घटना के बाद फीफा ने यह फैसला लिया कि नई वर्ल्ड कप ट्रॉफी किसी भी देश को नहीं दी जाएगी. यही वजह है कि अब चाहे स्पेन हो, अर्जेंटीना, फ्रांस या कोई दूसरी विश्व चैंपियन, हर विजेता टीम मैदान पर असली ट्रॉफी के साथ जश्न जरूर मनाती है, लेकिन अपने देश केवल उसकी गोल्ड-प्लेटेड रेप्लिका ही लेकर लौटती है.

ये भी पढ़ें - Wimbledon टेनिस कोर्ट को कबूतरों से बचाने के लिए क्यों हर साल हायर किया जाता है यह बाज?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA World Cup 2026, FIFA World Cup Trophy Story, Fifa World Cup Trophy, FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com