विज्ञापन

नींद को सुपरपावर मानते हैं फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड, सोने से पहले करते हैं ये 3 काम

फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड अपनी फिटनेस का राज अच्छी नींद को मानते हैं. इस आर्टिकल में जानें परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए वो रोज सोने से पहले कौन से 3 काम करते हैं.

नींद को सुपरपावर मानते हैं फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड, सोने से पहले करते हैं ये 3 काम
अच्छी नींद और गजब की फिटनेस के लिए हालैंड के ये 3 जादुई हैक्स.
NDTV

नींद हमारी सेहत के लिए कितनी जरूरी है ये सिर्फ आप और हम ही नहीं बल्कि, दुनिया के सबसे तेज फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) का भी मानना है. एर्लिंग हालैंड को कौन नहीं जानता? मैदान पर उनका खेल देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अपनी इस सुपर-फिटनेस और गजब की एनर्जी का सीक्रेट किसे मानते हैं? आपको बता दें कि हालैंड नींद को अपनी सबसे बड़ी ताकत यानी सुपरपावर' मानते हैं. उनका कहना है, "मुझे लगता है कि दुनिया में नींद सबसे ज्यादा जरूरी चीज है. लेकिन हालैंड सिर्फ नॉर्मल तरीके से नहीं सोते, बल्कि अच्छी और गहरी नींद (Deep Sleep) के लिए वो कुछ ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनके बारे में जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे. आइए जानते हैं हालैंड के उन 3 स्लीप हैक्स के बारे में.

अच्छी नींद के लिए एर्लिंग हालैंड अपनाते हैं ये तरीके- 

1. सोने से पहले ब्लू लाइट ब्लॉकिंग चश्मा पहनना-

हालैंड सोने से कुछ घंटे पहले ही वो ब्लू लाइट ब्लॉकिंग ग्लासेस (Blue Light Blocking Glasses) पहन लेते हैं. ये चश्मा फोन, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली उस खतरनाक लाइट को रोकता है, जो हमारी नींद खराब करती है. इससे उनके दिमाग को सिग्नल मिलता है कि अब सोने का समय हो गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सेहत के लिए नींद क्यों है जरूरी. (Image @thehybridmiles)

​2. बेडरूम से सारे सिग्नल्स को बाहर रखना-

​हालैंड अपने बेडरूम के माहौल को बहुत शांत रखते हैं. वो सोने से पहले अपने कमरे के वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के सिग्नल्स को बंद या खुद से दूर कर देते हैं. उनका मानना है कि कमरे में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिस्टर्बेंस नहीं होना चाहिए, ताकि दिमाग बिना किसी रुकावट के पूरी तरह शांत हो सके.

​3. मुंह पर टेप चिपका कर सोना-

​यह हालैंड का सबसे चौंकाने वाला हैक है. हालैंड ने बताया है कि वो सोते समय अपने मुंह पर टेप (Mouth Taping) लगा लेते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? दरअसल, वो ऐसा इसलिए करते हैं ताकि सोते समय उनका मुंह बंद रहे और वो सिर्फ अपनी नाक से सांस लें (Nasal Breathing) साइंस भी मानता है कि नाक से सांस लेने पर शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, फेफड़े अच्छे से काम करते हैं और खराटों की समस्या भी नहीं होती.

​छोटे-छोटे बदलाव, बड़ा फायदा-

​हालैंड का मानना है कि हर रात की जाने वाली ये छोटी-छोटी आदतें ही आपकी बॉडी को रिकवर करने में मदद करती हैं. जब आप रोज अच्छी नींद लेते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी फिटनेस और एनर्जी का लेवल बहुत ऊपर चला जाता है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sleep Schedule, Erling Haaland Food Habits, Erling Haaland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com