विज्ञापन

LIVE: बांकीपुर, दतिया में झटका के बीच मांजलपुर में BJP की बड़ी जीत, 30 हजार से अधिक वोटों से जीते सतीश पटेल

Manjalpur Upchunav Result: गुजरात के वडोदरा शहर की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है. यहां से बीजेपी के सतीश पटेल ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में हराया.

LIVE: बांकीपुर, दतिया में झटका के बीच मांजलपुर में BJP की बड़ी जीत, 30 हजार से अधिक वोटों से जीते सतीश पटेल
मांजलपुर के बीजेपी प्रत्याशी सतीश पटेल और कांग्रेस के उम्मीदवार भीखाभाई रबारी.
NDTV
  • गुजरात मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.
  • मांजलपुर उपचुनाव 30 जुलाई को हुआ जिसमें कुल 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
  • यह उपचुनाव भाजपा के पूर्व विधायक और मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण कराया गया था.
वड़ोदरा:

Manjalpur Upchunav 2026 Result: बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया से भाजपा को भले ही झटका लगा हो, लेकिन गुजरात की मांजलपुर सीट से भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है. वड़ोदरा के मांजलपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल ने 30599 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है. यहां 20 राउंड में वोटों की गिनती हुई. शुरू से ही बीजेपी के सतीश पटेल आगे रहे. आखिरी 20वें राउंड की वोटों की गिनती के बाद भाजपा को बड़ी जीत मिली. यहां भाजपा प्रत्याशी सतीश पटेल को कुल 55084 वोट मिले. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार भीखाभाई रबारी 24485 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. ऐसे मांजलपुर में बीजेपी ने 30 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली. 

हालांकि चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े में अभी 19वें राउंड तक की जानकारी दी गई है. लेकिन काउंटिंग सेंटर के पास मौजूद एनडीटीवी रिपोर्टर ने जीत की आधिकारिक घोषणा सुनी. बड़े अंतर से मिली चुनावी जीत के बाद यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ता खुशी ने नाचते-गाते नजर आए. इसका वीडियो भी सामने आया है. 

37.5 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

मालूम हो कि गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी. इस सीट पर इन्हीं दोनों दलों से मात्र दो उम्मीदवार ही मैदान में थे. इस सीट पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल का लंबी बीमारी के बाद दो जून को निधन हो जाने के कारण कराना पड़ा.

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतगणना सुबह आठ बजे मकरपुरा क्षेत्र स्थित भवन्स स्कूल परिसर में शुरू हुई. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है. इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने अपने गुजरात उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा. 

8 बार के विधायक थे योगेश पटेल

योगेश पटेल भाजपा के आठ बार के विधायक थे. उन्होंने 1990 से 2007 के बीच वडोदरा की रावपुरा विधानसभा सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व किया और फिर परिसीमन के बाद नयी बनी मांजलपुर सीट से चुनाव लड़ा. उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में मांजलपुर सीट से लगातार जीत दर्ज की और इस तरह 36 वर्षों के दौरान गुजरात विधानसभा चुनावों में लगातार आठवीं जीत हासिल की. 

यह भी पढ़ें - बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, चौथे राउंड के बाद BJP 1145 वोटों से पिछड़ी, RJD को मात्र 884 वोट
यह भी पढे़ं - 
लगातार 3 राउंड में कांग्रेस को बढ़त, चौथे राउंड में घनश्याम 783 वोट से आगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manjalpur, Manjalpur Assembly By-election, Manjalpur Bypoll LIVE, Gujarat Assembly, Gujarat Assembly By-election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com