क्या आपके घर में भी चूहों ने अपना डेरा जमा रखा है? अगर चूहा किसी व्यक्ति को काट ले तो इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. चूहों के दांतों में कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु मौजूद हो सकते हैं, जो शरीर में संक्रमण का कारण बन सकते हैं. ऐसे में घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना बहुत जरूरी है. वहीं, घर में चूहों की बढ़ती संख्या से बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपनाए जा सकते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से चूहों को घर से दूर रखा जा सकता है साथ ही, अगर चूहा काट ले तो शुरुआती राहत के लिए कुछ आसान होम रेमेडीज भी अपनाई जा सकती हैं.
सबसे पहले घाव को अच्छी तरह साफ करें
अगर चूहा काट ले तो सबसे पहला काम घाव को साफ करना है. प्रभावित जगह को बहते हुए साफ पानी और साबुन से कम से कम 10 से 15 मिनट तक धोएं, इससे घाव में मौजूद गंदगी और कीटाणुओं को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.
हल्दी का इस्तेमाल करें
हल्दी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं. घाव को साफ करने के बाद हल्दी और थोड़ा सा पानी मिलाकर पतला लेप बना सकते हैं, इसे घाव के आसपास हल्के हाथ से लगाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि गहरे घाव के अंदर कुछ भी न भरें.
नारियल तेल भी दे सकता है राहत
नारियल तेल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. घाव साफ होने के बाद आसपास की त्वचा पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाया जा सकता है, इससे त्वचा को आराम मिल सकता है और जलन कम महसूस हो सकती है.
नीम का उपयोग करें
नीम की साफ पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें. इस पानी से घाव के आसपास की त्वचा को साफ किया जा सकता है, इससे संक्रमण का खतरा कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है.
बर्फ से सूजन कम करें
अगर चूहे के काटने वाली जगह पर सूजन या दर्द हो रहा है तो कपड़े में लपेटी हुई बर्फ को कुछ मिनट के लिए लगा सकते हैं, इससे दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है. बर्फ को सीधे त्वचा पर लगाने से बचें.
चूहा भगाने का उपाय
क्या-क्या चाहिए होगा?
- एक गिलास पानी
- दो चम्मच पुदीने का रस
- दो चम्मच सिरका
- एक चम्मच नींबू का रस
अब क्या करें?
- एक गिलास पानी में पुदीने का रस, सिरका और नींबू का रस मिलाएं.
- इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें.
- अब घर में जहां-जहां चूहे आते हैं, वहां-वहां इस मिश्रण का स्प्रे कर दें.
- इसकी तेज गंध के कारण चूहे उन जगहों से दूर रहने लगते हैं और घर में उनकी आवाजाही कम हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: 80 साल तक चली हार्वर्ड की स्टडी में खुलासा, लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए पैसा नहीं, ये एक चीज है जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं