बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) के रिसर्चर्स ने एआई बेस्ड एक टूल बनाया है जो नर्व्स सिस्टम से जुड़े डिसऑर्डर ‘कार्पेल टनल सिंड्रोम' (सीटीएस) का पता लगा सकता है. आईआईएससी के शोधकर्ताओ ने एस्टर-सीएमआई अस्पताल, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में यह ‘टूल' विकसित किया है जो अल्ट्रासाउंड वीडियो में ‘मीडियन' नर्व्स का पता लगाकर सीटीएस की पहचान करता है.
शोधकर्ताओं ने कहा कि हाथ में बांह के अगले हिस्से से जाने वाली ‘मीडियन नर्व' जब कलाई के ‘कार्पेल टनल' हिस्से में दब जाती है तो सुन्नपन, सिहरन और दर्द जैसे लक्षण सामने आते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें: बाल झड़ने से गंजी होने लगी है खोपड़ी, तो सर्दियों में करें ये काम, रुक जाएगा Hair Fall, बढ़ने लगेगी ग्रोथ
उन्होंने कहा कि यह नर्व्स सिस्टम से रिलेटेड डिसऑर्डर है और खासतौर उन लोगों को प्रभावित करता है जो हाथ से लंबे समय तक काम करते हैं. इनमें कीबोर्ड पर काम करने वाले कर्मचारी, बढ़ई, वायलिन वादक, संगीतकार और खिलाड़ी आदि शामिल हैं.
वर्तमान में ‘मीडियन नर्व' का पता लगाने और इसके आकार को मापने के लिए अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल किया जाता है.
आईआईएससी में एमटेक के एलुमनी करण आर गुजराती ने कहा, "एक्स-रे और एमआरआई स्कैन के विपरीत अल्ट्रासाउंड की तस्वीरों तथा वीडियो का अध्ययन करना कठिन होता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं