Home Remedy For Constipation: खीरा एक ऐसा सुपरफूड है, जो स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है. खासतौर पर पेट की गंदगी निकालने और कब्ज दूर करने में इसे बहुत फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में पानी और फाइबर से भरा या फूड न सिर्फ शरीर को तरोताजा करता है बल्कि पेट और पाचन के लिए शानदार है. अगर खीरा सही तरीके से खाया जाए, तो यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. आजकल बाहर का अनहेल्दी खानपान की वजह से बहुत से लोग सुबह पेट साफ न होने की दिक्कत से परेशान हैं और पेट साफ करने के घरेलू उपाय तलाशते हैं. आइए यहां जानें खीरा खाने से कब्ज की समस्या को नेचुरल तरीके से कैसे ठीक किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: त्वचा पर निखार लाने के लिए हफ्ते में 3 बार पिएं इस चीज का जूस, फिर देखें कमाल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खीरे क्यों फायदेमंद है? (Why Is Cucumber Beneficial?)
खीरा पानी, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो पेट की सफाई और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है. इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण शरीर को भीतर से साफ करने और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं.
इस तरह खाएं खीरा: कब्ज और पेट की सफाई के लिए
सुबह खाली पेट खीरा: सुबह खाली पेट खीरा खाने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और पाचन क्रिया तेज होती है. यह पेट की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और दिनभर आपको हल्का महसूस कराता है.
सालाद के रूप में खीरे का सेवन: खीरे को सलाद में शामिल करना कब्ज को दूर करने के लिए एक आसान उपाय है. इसे आप नींबू और नमक के साथ खा सकते हैं, जिससे इसके गुण और प्रभावी हो जाते हैं.
खीरे के साथ दही का कॉम्बिनेशन: दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. खीरे और दही का कॉम्बिनेशन कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है.
खीरे का जूस: खीरे का जूस बनाकर सुबह या रात में पीने से पेट की गंदगी निकलने में सहायता होती है. जूस को ताजा पीने की सलाह दी जाती है, ताकि इसके पोषक तत्व पूरी तरह शरीर में समा सकें.
यह भी पढ़ें: डिनर में खाएं ये 4 चीजें, दोगुनी तेजी से बढ़ेगा विटामिन बी12, जिसकी कमी कर देती है शरीर को खोखला
खीरा खाने के फायदे (Benefits of Eating Cucumber)
पाचन में सुधार: खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट की सफाई और कब्ज दूर करने में मदद करता है.
डिटॉक्सिफिकेशन: यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है, जिससे पेट और शरीर हेल्दी रहता है.
हाइड्रेशन: खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है.
त्वचा पर भी प्रभाव: खीरे के नियमित सेवन से त्वचा पर निखार आता है और शरीर की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- खीरे का सेवन ताजा और सही मात्रा में करें.
- बहुत ज्यादा मात्रा में खीरा खाने से पेट में गैस हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं.
- अगर आपको खीरे से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
खीरा न केवल पेट की सफाई में मदद करता है, बल्कि यह कब्ज का सस्ता और रामबाण उपाय भी है. इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और शरीर को प्राकृतिक रूप से हेल्दी रखें. याद रखें, हेल्दी डायजेशन सिस्टम ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं