Vitamin B12 Kaise Badega: विटामिन बी12 एक ऐसा जरूरी पोषक तत्व है, जिसकी कमी से शरीर में थकान, कमजोरी, नसों की समस्या और अन्य गंभीर स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं. यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स बनाने, डीएनए सिंथेसिस और नसों को हेल्दी रखने में बड़ी भूमिका निभाता है. आजकल बहुत से लोग विटामिन बी12 की कमी के नुकसान झेल रहे हैं. हमारे शरीर में ये सबसे जरूरी विटामिनों में से एक है. इसकी कमी पूरे शरीर को खोकला और कमजोर बना सकती है. अगर आप विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे हैं और विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं? विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करें? आप डिनर में शामिल इन 4 चीजों से प्राकृतिक रूप से इस विटामिन को बढ़ा सकते हैं.
रात को ये चीजें खाने से बढ़ेगा विटामिन बी12 (Eating These Things At Night Increase Vitamin B12)
1. मछली (Fish)
मछली, खासकर साल्मन, टूना और मैकेरल विटामिन बी12 का बेहतरीन स्रोत है. मछली में न केवल बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, बल्कि इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट और ब्रेन के लिए भी फायदेमंद होते हैं. अपने डिनर में ग्रील्ड या बेक्ड मछली शामिल करें और विटामिन बी12 की कमी को कम करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: ये 5 खाने की चीजें खराब कोलेस्ट्रॉल का हैं काल, नसों की सफाई करने में रामबाण
2. अंडा (Eggs)
अंडे, खासकर इसकी जर्दी, विटामिन बी12 के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. अंडों में प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं. डिनर में उबले हुए अंडे या अंडा-बेस्ड सलाद को एड करें, ताकि शरीर को विटामिन बी12 का भरपूर लाभ मिल सके.
3. डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products)
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन बी12 के अच्छे स्रोत होते हैं. अगर आप मांसाहारी नहीं हैं, तो डेयरी प्रोडक्ट्स आपकी डाइट में बी12 की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. डिनर में एक गिलास दूध या पनीर की सब्जी शामिल करें, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर होगी.
यह भी पढ़ें: दांत में कीड़ा लगने पर भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें, बढ़ जाएगी दांत की सड़न
4. फोर्टिफाइड अनाज (Fortified Cereals)
शाकाहारी लोगों के लिए फोर्टिफाइड अनाज विटामिन बी12 प्राप्त करने का एक शानदार विकल्प है. ये अनाज कृत्रिम रूप से बी12 से समृद्ध किए जाते हैं. डिनर में फोर्टिफाइड अनाज को सलाद या सूप के साथ शामिल करें, ताकि आपके शरीर में विटामिन की पूर्ति हो सके.
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण और बचाव
विटामिन बी12 की कमी से शरीर में थकान, त्वचा का पीला पड़ना, हाथ-पैरों में झुनझुनी, याददाश्त की समस्या और डिप्रेशन जैसे लक्षण हो सकते हैं. इस कमी को समय पर पहचानकर सुधार करना बेहद जरूरी है. विटामिन बी12 की भरपाई के लिए संतुलित डाइट लें और अगर कमी ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स का सेवन करें.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं